26 APRFRIDAY2024 8:01:37 AM
Nari

Teenage में कुछ इस तरह करें मेकअप(Pics)

  • Updated: 28 Aug, 2016 06:12 PM
Teenage में कुछ इस तरह करें मेकअप(Pics)
टीनएज अर्थात उम्र का 16वां साल, जब दिल में कई ख्वाब अंगड़ाई ले रहे होते हैं,इस उम्र में मेकअप का मजा कुछ और ही होता है। बहुत मन होता है कि अपने लुक को संवारने के लिए कुछ नया ट्राई किया जाए। इस उम्र में लड़कियां ब्राईट शेड्स भी खूब कैरी करती हैं। मेकअप एक्सपर्टस का मानना है कि इस एज में गल्र्स अपने मेकअप के साथ काफी एक्सपेरिमैंट करती हैं तथा उनके कलर की चॉयस भी काफी बोल्ड होती है। यदि इस उम्र में सही ढंग से मेकअप किया जाए, तो टीन एजर्स अपने लुक को और अधिक अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
 
 
- हेयर स्ट्रेटिंग टीन एज गल्र्स अपने बालों को स्ट्रेटिंग करवा कर अपनी पर्सनैलिटी को न्यू लुक दे सकती हैं, यूं भी इस उम्र में खुले और लहराते बाल ही ज्यादा अच्छे लगते हैं।
 
 
- इस उम्र में मेकअप को ज्यादा ब्राईट करने से बचें।
 
 
- मेकअप की शुरूआत फाउंडेशन से करें। यदि चेहरे पर दाग या पिंपल हैं तो
उन्हें कंसीलर से छुपाएं।
 
- फाउंडेशन को सेट करने के लिए लूज पाउडर यूज करें।
 
- गालों पर लाईट पिंक कलर का ब्लश यूज करें। इस बात का ध्यान रखें कि इसे अच्छे से फैलाएं।
 
- आई लैशेज पर मस्कारा यूज करें, इससे आपकी आंखें अट्रैक्टिव दिखेंगी।
 
- आंखों को बड़ा और ब्राईट दिखाने के लिए आप वॉटर लाईन पर व्हाइट कलर की आई पेंसिल यूज कर सकती है।
 
- ब्लैक कलर का लिक्विड आई लाईनर अप्लाई करें।
 
- अब लिपस्टिक और लिप ग्लॉस लगाएं।
 
 
 
 
 

हेमा शर्मा 

Related News