02 MAYTHURSDAY2024 3:19:16 PM
Nari

शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए भोजन में शामिल करें ये 7 चीजें

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 16 Aug, 2021 02:25 PM
शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए भोजन में शामिल करें ये 7 चीजें

अच्छे लाइफस्टाइल के लिए सेहत का स्वस्थ रहना बहुत जरूर है। लेकिन आज के बदलते दौर में  पोषक तत्वों से भरपूर भोजन मिलना अपने आप में चैलेंज है। हर जगह खाने पीने की चीज़ों में मिलावट देखने को मिलती है जिसका असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है। आपकों बता दें कि भारत में करीब 8.2 करोड़ लोग जिंक की कमी से ग्रस्त हैं। जिंक की कमी से इम्यून सिस्टम  कमजोर होता है और दिल संबंधी गंभीर बीमारियां बढ़ती है। जिंक की कमी बच्चों में मलेरिया निमोनिया और दस्त संबंधी बीमारियां भी फैलती है। इतना ही नहीं शरीर में जिंक की कमी से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा भी रहता है।  इसलिए हमारे शरीर में जिंक का पूरा होना बहुत ही जरूरी है। आईए जानते है इसके बारे में-

PunjabKesari

जानिए डेली कितना लेना चाहिए जिंक
WHO के एक रिपोर्ट के अनुसार 15 साल से ऊपर के पुरुषों को रोजाना 11 मिलिग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए। तथा 15 साल से ऊपर की महिलाओं को 8 मि.ग्रा और गर्भवती महिलाओं को नियमित तौर पर 11 मिलीग्राम व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को रोजाना 12 मि.ग्रा जिंक का सेवन करना चाहिए। वहीं, जिंक बच्चों के शारीरिक विकास में भी मददगार होता है।
आईए जानते हैं  ज‍िंंक से भरपूर फूड आइटम  के बारे में-

तिल
तिल खाने से शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है। तिल चाहे काला हो या सफेद इसका हर दाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। विटामिन ए और सी को छोड़कर इसमें सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। तिल में भरपूर मात्रा में जिंक के साथ विटामिन बी6 और आयरन भी पाया जाता है।

PunjabKesari

डार्क चॉकलेट
चॉकलेट की 100 ग्राम खुराक में 30 प्रतिशत जिंक का आरडीए होता है। ऐसे में शरीर में जिंक की कमी पूरा करने के लिए आप डार्क चॉकलेट का भी सेवन कर सकते हैं।

बाजरा
बाजरा भी हमारे शरीर में जिंक की कमी को पूरा करता है। बाजरा सुपर न्यूट्रिएंट्स और जिंक से भरपूर होता है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है। बाजरे का सेवन ना केवल खाने के लिए किया जाता है बल्कि आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। 

पनीर
पनीर जहां शरीर की हड्डियों के लिए लाभदायक है वही यह शरीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी प्रदान करता है। लेकिन आपको बता दें दूध, दही और पनीर सभी डेयरी प्रोडक्ट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन कैल्शियम और विटामिन के साथ जिंक पाया जाता है। 

PunjabKesari

काले चने
काला चना पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ जिंक पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और साथ ही वेट लाॅस में भी मदद करता है।

मशरूम
मशरूम में कैलोरीज और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक की उपलब्धता होती है। मशरूम विटामिन डी का भी एक अच्छा स्रोत है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। 

PunjabKesari

रामदाना
रामदाना जो आमतौर पर व्रत के दौरान इस्तेमाल किया दाता है इसमें  जिंक, प्रोटीन, आयरन और विटामिन भरपूर होता है। रोजाना एक कटोरी दूध में मिलाकर इसका सेवन कर आप इसके की स्वास्थ्य लाभ उठ सकते हैं और जिंक की कमी को दूर कर सकते हैं।

Related News