27 JULSATURDAY2024 3:48:24 AM
Nari

महिलाएं को जरूर करनी चाहिए सेल्फ केयर, ये टिप्स रखेंगे आपको हेल्दी

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 14 May, 2024 02:33 PM
महिलाएं को जरूर करनी चाहिए सेल्फ केयर, ये टिप्स रखेंगे आपको हेल्दी

महिलाएं दिन भर काम करती हैं जिसके चक्कर में वह अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं। वह अपने काम में इतनी बिजी हो जाती हैं कि उन्हें अपने खाने-पीने का भी ध्यान नहीं रहता खासकर मैरिड वुमेन। वहीं अगर मैरिड वुमेन जॉब करती है तो उन्हें तो बिलकुल भी समय नहीं लगता। वह ना तो समय पर खाती है और ना ही समय पर सोती है। ऐसे में वह अपने स्वास्थ को खराब कर लेती है। इन्हीं कुछ वजह से आपको बता दें की भारतीय महिलाओं में खून की कमी, बढ़ते वजन, थाइरायड जैसी बीमारियों की तेजी से शिकार हो रही हैं, जिसकी वजह बिगड़ता लाइफस्टाइल तो है ही साथ ही में खुद के लिए समय ना निकलना भी एक बड़ी वजह है। ऐसे में हर महिला को अपने लिए थोड़ा समय निकलना चाहिए फिर चाहे वह जॉब ही क्यों न करती हों। महिलाएं ऐसे में काम से बने स्ट्रेस को हल्की फुलकी एक्सरसाइज, मेडिटेशन के जरिए दूर कर सकती हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि और भी बहुत से तरीके हैं जिनसे आप हमेशा स्वस्थ रह सकती हैं। चलिए अब इसी के साथ जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिसकी मदद से आप खुद को हैल्दी रख सकती हैं।

1. समय पर खाना खाएं

PunjabKesari

सबसे पहले समय पर खाना खाएं। बेवक्त खाया हेल्दी खाना भी शरीर को खराब करेगा। समय पर खाएं और हैल्दी खाएं। हरी सब्जियां, फल और नट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 1 मुट्ठी भीगे बादाम जरूर खाएं।

2. रोजाना एक फल का जरूर करें सेवन 

ज्यादा नहीं तो रोज एक फल जरूर खाएं। फल खाने से शरीर अंदर से मजबूत होता है। सेब, शरीर के लिए  सबसे बेस्ट माना जाता है।

3. एनर्जेटिक रहने के लिए सुबह गुनगुना पानी पीएं

खुद को एनर्जी भरपूर रखने के लिए सुबह गुनगुना पानी जरूर पीएं। सुबह सैर पर जाएं। हल्की एक्सरसाइज जरूर करें।

4. गाजर के जूस का सेवन पीरियड्स में फायदेमंद

पीरियड्स खुल कर नहीं आते तो गाजर का जूस पीएं। वहीं आयुर्वेदिक नुस्खा अपनाना है तो अशोक के पेड़ की 90 ग्राम छाल को 30 मिलीलीटर पानी में 10 मिनट तक उबालें और छान कर दिन में 2 से 3 बार पीएं।

5. ऑयली-जंक फूड करें अवाइड

पीसीओडी की शिकार हैं तो बाहर का ऑयली-जंक फूड पूरी तरह से अवाइड करें और हरी सब्जियां फाइबर फूड खाएं। प्राणायाम, हलासन आदि को रुटीन में शामिल करें।

6. तनाव से मुक्ति पाने के लिए करें मेडिटेशन 

PunjabKesari

तनाव महसूस कर रही हैं तो मेडिटेशन का सहारा लें और योगासन करें। इससे आप सिर्फ हैल्दी ही नहीं बल्कि तनाव मुक्त भी रहेगी। सोशल एक्टिविटी में हिस्सा लें और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

7. नहीं आती नींद तो पिएं गुनगुना पानी 

काम की थकान के चलते महिलाओं को रात को नींद नहीं आती। इसके लिए गुनगुने पानी में नमक डालकर बाथ लें या फिर 15 दिन में बॉडी मसाज और सपा लें। सारी थकान दूर हो जाएगी।

8. आयरन भरपूर फूड्स खाएं

शरीर में आयरन की कमी ना होने दें, इससे खून तो कम होता है साथ ही स्किन और बाल भी खराब होते हैं। इसलिए आयरन भरपूर फूड्स खाएं। इससे स्किन पर झुर्रियां और झाइयां नहीं पड़ेगी। तुलसी की पत्तियां का सेवन करें। चुकंदर, गिलोय, टमाटर का रस और अंजीर खाएं।

9. दालें, सब्जियां खाएं

फोलिक एसिड की कमी से जोड़ दर्द, हड्डियों की कमजोरी और खून की कमी होने लगती हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को यह तत्व मिलना बहुत जरूरी है। इसकी कमी पूरा करने के लिए दालें, सब्जियां खाएं।    

10. प्राइवेट पार्ट की सफाई

प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। वेजाइना को कपड़े की बजाय टिशू पेपर से साफ करें। इससे आप कई बीमारियों से बची रहेगी।

11. डिलीवरी के बाद हेयरफॉल रोकने के लिए करें ये 

PunjabKesari

डिलीवरी के बाद हेयरफॉल रोकने के लिए हेयर कलर या ब्लो-ड्रायर करने से बचें। साथ ही घर पर बने कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

12. नई मां बनी महिलाएं जो वजन घटाने के लिए करें ये 

नई मां बनी महिलाएं जो वजन घटाना चाहती हैं वो ब्रेस्टफीडिंग जरूर करवाएं क्योंकि स्तनपान के दौरान महिला का शरीर करीब 500 कैलोरी खर्च करता है।

13. थकान को ओर करने के लिए 

दिनभर काम करने के बाद महिलाओं को थकान हो जाती है जिसके कारण उन्हें बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द और गठिया रोग हो सकता है। इसलिए हफ्ते में 1 बार बॉडी ऑयल मसाज जरूर करवाएं।

Related News