16 APRTUESDAY2024 4:45:18 PM
Nari

पति नहीं, अपनी ही गलत आदतों से परेशान रहती हैं महिलाएं

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 19 Mar, 2020 11:20 AM
पति नहीं, अपनी ही गलत आदतों से परेशान रहती हैं महिलाएं

हमें जीवन में क्या चाहिए यह हमारी सोच पर निर्भर करता है। हम अपनी आदतों और व्यवहार से खुशी और दुख का एहसास करते है। बात अगर महिलाओं की करें तो ज्यादातर चीजों को गलत समझ लेने से ये दुखी रहती है। ऐसे में इन्हें अपनी जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ चीजों को बदलने की जरुरत होती है। तो चलिए जानते है उन बदलावों के बारे में...

बात को बढ़ाना

अक्सर महिलाओं को छोटी सी बात को बढ़ाने की आदत होती है। ऐसे में उनके घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है। इसके साथ ही उन्हें पूरी दुनिया गलत और सिर्फ वह खुद ही सही लगती है। ऐसे में वह बात सोच-सोच कर दुखी रहती है। 

Image result for angry  couple,nari

पैसों का लालच

कुछ महिलाओं को पैसों, चीजों को लेकर सब्र नहीं होता है। उन्हें हमेशा ज्यादा का लालच रहता है। ऐसे में दूसरों के पैसों, घर, मंहगी और सुंदर चीजों को देखकर जलन और दुख फील करती है।

बात-बात पर गुस्सा करना

एक औरत घर-परिवार को अच्छे से संभाल सकती है। ऐसे में उसका हर बात पर गुस्सा करना गलत है। उसके इस बिहेव से घर में कलह-कलेश का माहौल बनता है। यह भी उनके दुख होने की एक मुख्य लजह बनती है। 

Image result for angry couple,nari

ज्यादा उम्मीदें रखना

कई महिलाएं अपने पति- बच्चों से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें रखती हैं। मगर इसे पूरे न होने पर वे दुखी हो जाती है। ऐसे में इन्हें समझना चाहिए कि किसी से कोई उम्मीद रखने से खुद को दुखी करना गलत है। 


Image result for angry couple,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News