05 DECFRIDAY2025 7:43:38 PM
Nari

Kishore Kumar घर में रखते थे असली खोपड़ियां और हड्डी, लोग कहते थे ‘सनकी’, बेटे अमित ने खोला राज

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 26 May, 2025 05:15 PM
Kishore Kumar घर में रखते थे असली खोपड़ियां और हड्डी, लोग कहते थे ‘सनकी’, बेटे अमित ने खोला राज

नारी डेस्क: दिग्गज और लेजेंड्री गायक किशोर कुमार के बेटे, अमित कुमार, ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पिता से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने न सिर्फ किशोर कुमार के मजेदार और अनोखे व्यक्तित्व के बारे में बताया बल्कि उनसे जुड़ी कई अफवाहों और मिथकों को भी तोड़ा। अमित कुमार ने अपने पिता के कुछ ऐसे किस्से सुनाए जो ये साबित करते हैं कि किशोर दा का सेंस ऑफ ह्यूमर कितना जबरदस्त था और वह कितने दिलचस्प इंसान थे।

क्या वाकई किशोर कुमार घर में रखते थे हड्डियां और खोपड़ियां?

किशोर कुमार के बारे में यह अफवाह लंबे समय से चली आ रही थी कि जिन लोगों को वह पसंद नहीं करते थे उन्हें डराने या दूर रखने के लिए वह अपने घर में खोपड़ियां और हड्डियां सजाकर रखते थे।

इस बारे में अमित कुमार ने साफ-साफ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि,"ये सब चीजें हम खुद लेकर आए थे। जब हम ईस्ट अफ्रीका, नैरोबी में एक शो करने गए थे तो वहां से पापा ने ये हड्डियां और खोपड़ियां खरीदी थीं। उन्हें इस तरह की चीजें इकट्ठा करने का शौक था।" अमित कुमार ने यह भी कहा कि ये चीजें आज भी ट्रस्ट के पास मौजूद हैं।

किशोर कुमार का जवाब: 'दुनिया पागल है या मैं?'

अमित कुमार ने आगे बताया कि किशोर कुमार को अफ्रीकन म्यूजिक, बीड्स और वहां की आर्ट बहुत पसंद थी। वे ऐसे इंसान थे जो खुद पर भी हंसी उड़ाने में कोई परहेज नहीं रखते थे। वह अक्सर मजाक में कहा करते थे,"ठीक है, दुनिया कहती है मैं पागल हूं... मैं कहता हूं, दुनिया पागल है। बोलने दो पागल... अच्छा है, क्यों न!" किशोर दा के इस अंदाज से साफ पता चलता है कि वे जिंदगी को कितनी मस्ती और खुलेपन के साथ जीते थे।

ये भी पढ़े: तेज बारिश के चलते गिरी घर की दीवार, सोती हुई 3 साल की मासूम की मौके पर हुई मौत

रजत शर्मा का अनुभव: किशोर दा का डरावना लेकिन मजेदार अंदाज

एक बार मशहूर पत्रकार रजत शर्मा को किशोर कुमार के घर जाने का मौका मिला। उस अनुभव के बारे में उन्होंने एक वीडियो में बताया कि जब वे घर में दाखिल हुए तो एक लंबे कॉरिडोर में चारों तरफ कुत्ते बैठे थे और माहौल काफी डरावना लग रहा था। जब वे किशोर कुमार के ड्रॉइंग रूम में पहुंचे तो वहां दीवारों पर खोपड़ियां और हड्डियां टंगी थीं। खास बात यह थी कि इन खोपड़ियों में लाइटें लगी हुई थीं, जिससे माहौल और भी रहस्यमय लग रहा था।

PunjabKesari

किशोर दा का मजेदार जवाब: 'तेरी भी खोपड़ी यहां लगेगी'

रजत शर्मा ने जब किशोर कुमार से पूछा कि आपने घर में ये सब खोपड़ियां क्यों टांगी हैं तो किशोर दा ने मुस्कुराते हुए कहा,"एक दिन तेरी भी खोपड़ी यहां लगाऊंगा और उसमें लाइट जलाऊंगा!" यह बात उनके अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर को दिखाती है। वे डरावने माहौल को भी हंसी में बदल देते थे।

किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर 1987 को हुआ था। उनके जाने के बाद भी उनकी कहानियां, गाने और उनका अनोखा व्यक्तित्व लोगों के दिलों में जिंदा है।

Related News