01 FEBSUNDAY2026 12:58:11 PM
Nari

शादी के बंधन में बंधने जा रहीं ये Actress, बर्फीली वादियों में बॉयफ्रेंड ने पहनाई अंगूठी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 10 Jan, 2026 12:14 PM
शादी के बंधन में बंधने जा रहीं ये Actress, बर्फीली वादियों में बॉयफ्रेंड ने पहनाई अंगूठी

नारी डेस्क : टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नविका कोटिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने बर्फ से ढकी खूबसूरत वादियों में बॉयफ्रेंड माजेन मोदी से सगाई कर ली है। नविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रपोजल का वीडियो शेयर करते हुए इस खुशखबरी का ऐलान किया, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बर्फीली वादियों में मिला जिंदगी का सबसे खूबसूरत सरप्राइज

नविका कोटिया ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उनके बॉयफ्रेंड माजेन मोदी उनकी आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें बर्फ से ढकी वादियों में ले जाते हैं। वहां पहले से केक, शैंपेन और इंगेजमेंट रिंग के साथ शानदार इंतजाम किया गया था। जैसे ही आंखों से पट्टी हटती है, माजेन घुटनों पर बैठकर नविका को प्रपोज करते हैं और उन्हें अंगूठी पहनाते हैं। केक पर लिखा होता है— ‘I Love You’। यह पल नविका के लिए बेहद खास और इमोशनल रहा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Navika Kotia (@navika_kotia)

नविका ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

प्रपोजल वीडियो शेयर करते हुए नविका ने कैप्शन में लिखा, मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे स्पेशल और खूबसूरत सरप्राइज। इसके साथ ही उन्होंने अपने मंगेतर के लिए प्यार भरे शब्द भी लिखे, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

कौन हैं नविका कोटिया के मंगेतर माजेन मोदी?

25 साल की नविका कोटिया के मंगेतर माजेन मोदी पेशे से रियल एस्टेट डेवलपर हैं। वह रियल एस्टेट कंपनी Poloroche के CEO और डायरेक्टर हैं। साथ ही एजुकेशन कंपनी Transglobe Pune के भी CEO और डायरेक्टर हैं। माजेन को लग्ज़री कारों का भी काफी शौक है।

यें भी पढ़ें : साल 2030 तक देश में सबसे ज्यादा फैलेगा ये Cancer, महिलाओं को रिस्क!

शादी की रस्में पहले ही हो चुकी हैं शुरू

नविका कोटिया ने नवंबर 2025 में द मिरर को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह 2026 में सगाई करेंगी। उन्होंने बताया था कि शादी की रस्मों की शुरुआत गुड़ धना की रस्म से हो चुकी है, जो सादगी से माजेन के पुणे स्थित घर में हुई थी। हालांकि उस वक्त उन्होंने यह भी कहा था कि शादी की तारीख और बाकी तैयारियों पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।

फिल्मों में भी दिखा चुकी हैं टैलेंट

नविका कोटिया टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह श्रीदेवी के साथ फिल्म ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ में नजर आ चुकी हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में चिक्की के किरदार से उन्होंने खास पहचान बनाई थी।
 

Related News