27 APRSATURDAY2024 1:33:21 AM
Nari

नवरात्रि स्पैशल: हर दिन अलग रंग पहनकर दुर्गा के 9 रुपों को करें प्रसन्न

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Oct, 2020 12:09 PM
नवरात्रि स्पैशल:  हर दिन अलग रंग पहनकर दुर्गा के 9 रुपों को करें प्रसन्न

हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है। इनमें दशहरा, दीवाली और नवरात्रि को खासतौर पर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया है। नवरात्रि का त्योहार साल 2 बार मनाया जाता है। अक्तूबर के महीने में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। यह त्योहार पूरे नौ दिन मनाया जाता है। इस दौरान लोग पूरे नौ दिनों तक मां दूर्गा के नौ रुपों की पूजा करते हैं। नवमें दिन पर मां को हलवा, चना व पूरी का भोग लगाकर कन्या पूजन किया जाता है। ऐसे में देवी मां को प्रसन्न करने व उनकी कृपा जल्दी पाने के लिए दिन के हिसाब से रंगों के कपड़े पहनना बेहद शुभ रहेगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं की नवरात्रि के किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहना शुभ माना जाता है... 

शैलपुत्री मां

नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री माता की पूजा होती है। मां शैलपुत्री को पीला रंग पसंद होने से इस दिन इसी रंग के कपड़े पहन कर देवी मां की पूजा करने से विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही माता रानी को पीले रंग की कोई चीज या फूल चढ़ाने भी शुभ होेंगे। 

PunjabKesari

ब्रह्मचारिणी मां

दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा होती है। देवी मां को हरा रंग अतिप्रिय होने से इस दिन इसी रंग के कपड़े पहनने व हरे रंग की कोई वस्तु माता रानी को भेंट करनी शुभफलदाई रहेगी। इससे माता रानी अपने भक्तों के कष्टों को दूर कर उनपर अपनी कृपा करती है। 

PunjabKesari

मां चंद्रघंटा

नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का माना जाता है। इस दिन भूरे या ग्रे रंग की कोई चीज माता को अर्पित करने से देवी मां जल्दी ही प्रसन्न होती है। साथ ही इसी रंग के कपड़े पहन कर मां चंद्रघंटा की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। 

PunjabKesari

कूष्माण्डा मां

चौथे दिन मां कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन संतरी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से देवी मां की जल्दी ही कृपा होती है। साथ ही माता रानी को इसी रंग के फूल या कोई वस्तु चढ़ाना शुभ रहेगा। 

स्कंदमाता

नवरात्रि के पांचवा दिन देवी स्कंद की पूजा की जाती है। स्कंदमाता को सफेद रंग अतिप्रिय है। इस दिन इसी रंग के कपड़े पहन कर माता रानी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा होती है। 

मां कात्यायनी

छठां दिन मां कात्याायनी का माना जाता है। देवी मां को लाल रंग पसंद होने इसे दिन उन्हें इसी रंग के कपड़ पहनने चाहिए। साथ ही लाल रंग की कोई चीज माता को चढ़ानी चाहिए। 

PunjabKesari

कालरात्रि मां

नवरात्रि के सातवें दिन सभी भक्त मां कालरात्रि की पूजा करते है। देवी मां को नीला रंग बेहद पसंद होने से इसी रंग के कपड़े धारण कर देवी मां की पूजा करनी चाहिए। साथ ही नीले रंग की कोई चीज माता रानी को भेंट करना शुभ माना जाता है। 

महागौरी मां

आठवीं देवी के महागौरी कहा जाता है। इन्हें गुलाबी रंग अतिप्रिय होने से गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर इसी रंग के फूल या कोई वस्तु माता रानी को अर्पित करने से देवी मां की जल्दी ही कृपा होती है।

PunjabKesari

सिद्धिदात्री मां

नवरात्रि के आखिरी यानी नवमें दिन देवी सिद्धिदात्री की भक्ति होती है। इसी के साथ ही देवी मां को हल्वा, चना व पूरी का भोग लगाकर कन्या पूजन किया जाता है। ऐसे में देवी मां को बैंगनी रंग पसंद होने से इस दिन इसी रंग के कपड़े पहन कर देवी की पूजा करने और उन्हें इसी रंग की कोई वस्तु चढ़ाने से विशेष लाभ मिलेगा। 

Related News