26 APRFRIDAY2024 6:26:31 AM
Nari

ऐश्वर्या के कोरोना पाॅजिटिव आने पर विवेक ओबेरॉय ने मांगी दुआ, बोले- जल्दी ठीक हो जाओ

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 13 Jul, 2020 11:05 AM
ऐश्वर्या के कोरोना पाॅजिटिव आने पर विवेक ओबेरॉय ने मांगी दुआ, बोले- जल्दी ठीक हो जाओ

कोरोना वायरस की चपेट में बाॅलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स आ चुके हैं। बीते दिन अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन में कोरोना की पुष्टि हुई। जिसके बाद ऐश्वर्या और उनक बेटी की कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई। फैंस और इंडस्ट्री के कलाकार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

PunjabKesari

इसी बीच एक्टर विवेक ओबेराॅय ने भी ट्वीट कर बच्चन परिवार के स्वास्थय के लिए दुआ मांगी है। जब बिग बी और अभिषेक बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई तो उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'बच्चन सर और जूनियर बच्चन के जल्दी से ठीक होने के लिए हम सब प्रार्थना कर रहे हैं! जल्द ही ठीक हो जाओ! ख्याल रखना।'

 

वहीं बाद में ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट कोरोना पॅजिटिव आने के बाद विवेक ने ट्वीट कर लिखा, 'परिवार की सलामती और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हमारी प्रार्थना। इसके साथ ही विवेक ने एक खबर भी शेयर की है जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या के कोरोना से संक्रमित होनी की पुष्टि की गई है।'

 

बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती है। वहीं आराध्या और ऐश्वर्या को घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है। इसकी जानकारी खुद अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी।

Related News