
नारी डेस्क : अगर आप घर पर कुछ अलग और स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं, तो टर्किश डिलाइट (लोकुम) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह तुर्की की पारंपरिक मिठाई है, जो अपनी नरम बनावट और मीठे स्वाद के लिए दुनिया भर में काफी पसंद की जाती है। अनार के जूस, पिस्ता और नारियल से बनने वाली यह मिठाई देखने में जितनी खूबसूरत होती है, खाने में उतनी ही लाजवाब लगती है। खास बात यह है कि इसे आप आसानी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं।
Servings - 6

सामग्री
अनार का जूस – 400 मिलीलीटर
पानी – 200 मिलीलीटर
पाउडर चीनी – 60 ग्राम
कॉर्न फ्लोर – 30 ग्राम
नींबू का रस – 1 चम्मच
वनीला एसेंस – 1 चम्मच
पिस्ता – 2 बड़े चम्मच
डेसिकेटेड नारियल (सूखा नारियल) – 40 ग्राम
बनाने की विधि
1. एक पैन में 400 मिलीलीटर अनार का जूस, 200 मिलीलीटर पानी, 60 ग्राम पाउडर चीनी, 30 ग्राम कॉर्न फ्लोर और 1 चम्मच नींबू का रस डालें। इसे लगातार चलाते हुए लगभग 7–8 मिनट तक पकाएं।
2. अब इसमें 1 चम्मच वनीला एसेंस और 2 बड़े चम्मच पिस्ता डालें। इसे 12–15 मिनट तक और पकाएं।
3. एक डिश में डेसिकेटेड नारियल फैलाएं और तैयार मिश्रण को उसके ऊपर डाल दें। ऊपर से थोड़ा और सूखा नारियल छिड़क दें।
4. इसे 1 घंटे तक ठंडा होने दें, फिर 6–8 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
5. जब मिश्रण अच्छे से सेट हो जाए, तो इसे अपनी पसंद के आकार में काट लें।
6. अब आपका स्वादिष्ट टर्किश डिलाइट (लोकुम) परोसने के लिए तैयार है।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum