17 SEPTUESDAY2024 12:51:30 AM
Nari

पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है बिछिया, ओल्ड नहीं मॉडर्न डिजाइन करें ट्राई

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Aug, 2024 01:45 PM
पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ सेहत का भी ख्याल रखती है बिछिया, ओल्ड नहीं मॉडर्न डिजाइन करें ट्राई

पैर में बिछिया का फैशन अब सिर्फ विवाहित महिलाओं तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आजकल फैशन ट्रेंड में भी शामिल हो चुका है। अब यह लड़कियों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो रहा है, और कई लड़कियाँ इसे फैशन के एक महत्वपूर्ण एक्सेसरी के रूप में अपनाती हैं। महिलाओं और लड़कियों के लिए बिछिया पहनना न केवल एक सांस्कृतिक प्रतीक है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।

PunjabKesari
बिछिया पहनने की परंपरा

भारत में बिछिया पहनने की परंपरा सदियों पुरानी है। यह परंपरा खासकर उत्तर भारत में प्रचलित है, जहां शादी के बाद महिलाएं इसे अपने पैरों की दूसरी उंगली में पहनती हैं। 

 धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

 बिछिया को शादीशुदा होने का प्रतीक माना जाता है। इसे पहनना शुभ माना जाता है, और यह पति-पत्नी के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक है। बिछिया को एक मंगलसूचक आभूषण माना जाता है, जो विवाहित महिलाओं के लिए अनिवार्य होता है। इसे पहनना पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

स्वास्थ्य संबंधी लाभ्र

पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति के अनुसार, बिछिया पहनने से महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

प्रजनन स्वास्थ्य:  पैर की दूसरी उंगली में बिछिया पहनने से महिलाओं के प्रजनन अंगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार, इस उंगली में एक नस होती है जो गर्भाशय से जुड़ी होती है। बिछिया पहनने से इस नस पर दबाव पड़ता है, जिससे मासिक धर्म चक्र नियमित रहता है और प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार होता है।

रक्त संचार में सुधार: बिछिया पहनने से पैरों में रक्त का संचार अच्छा रहता है, जिससे पैरों की मांसपेशियों में तनाव कम होता है और पैर दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

मनोवैज्ञानिक लाभ:  बिछिया पहनने से महिलाओं को मानसिक शांति और स्थिरता मिलती है। यह एक पारंपरिक आभूषण है, जिसे पहनने से महिलाएं अपनी संस्कृति से जुड़ाव महसूस करती हैं, जिससे मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

PunjabKesari
फैशन में बिछिया

अब बिछिया का रूप भी बदल चुका है। आधुनिक डिज़ाइनों में बिछिया को कई तरह के मेटल्स जैसे चांदी, सोना, और अन्य धातुओं में बनाया जाता है। इसके डिज़ाइन में भी काफी विविधता आई है, जिससे यह लड़कियों के बीच फैशन का हिस्सा बन गया है। 

मिनिमल डिज़ाइन

अब बिछिया में मिनिमल डिज़ाइन भी ट्रेंड में है, जिसे कैज़ुअल और पार्टी वियर के रूप में पहना जाता है।  कुछ लड़कियां अब जेमस्टोन वाली बिछिया भी पसंद कर रही हैं, जो उनके आउटफिट्स के साथ मैच करती हैं और एक स्टाइल स्टेटमेंट बनाती हैं।

PunjabKesari

प्लेन बिछिया डिमांड में

खासकर प्लेन बिछिया खासा पसंद की जा रही हैञ इसकी खासियत है कि इसमें अधिक डिजाइन नहीं होते और सिंपल एक-दो नग लगे होते हैं, जो काफी एलिगेंट लुक देते हैं

Related News