26 APRFRIDAY2024 3:28:06 PM
Nari

दवाईयों के बिना आगे बढ़ाएं Periods की डेट, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 19 Jan, 2023 11:14 AM
दवाईयों के बिना आगे बढ़ाएं Periods की डेट, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

पीरियड्स की डेट याद रखना हर महीने की मुश्किल है। ये मुश्किल तब और बढ़ जाती है। जब पीरियड्स की डेट के आसपास ही कोई खास आयोजन हो, तब समस्या होती है कि पीरियड्स की डेट आगे कैसे बढ़ाएं। अगर किसी डॉक्टर या एक्सपर्ट से ये सवाल करेंगे तो जवाब मिलेगा कि दवा ले लें। पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाने का यह सबसे आसान और श्योर तरीका माना जाता है। हालांकि डॉक्टर्स अक्सर ये भी सलाह देते हैं कि पीरियड्स को दवा के साथ आगे पीछे न करना ही बेहतर है, क्योंकि इसकी दवाएं सेहत बुरा प्रभाव डालती है। अगर आपके सामने भी ऐसी ही कोई कंडिशन आ जाए तो दवा की जगह कुछ नेचुरल तरीके आजमा कर आप पीरियड्स की डेट आगे कर सकती हैं।

PunjabKesari

एप्पल साइडर विनेगर

इस विनेगर में मौजूद एसिडिक इंग्रेडियंट्स आपकी पीरियड की डेट को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। आप तय डेट से कम से कम दस से बारह दिन पहले गर्म पानी के साथ एप्पल साइडर विगनेर पिएं। इससे आपकी डेट कुछ दिन आगे बढ़ सकती है।

PunjabKesari

चने की दाल

चने की दाल भी इस काम के लिए आजमाया हुआ नुस्खा है। आप चने की दाल खाएं या इसको भूंज कर पाउडर बना कर रख लें, जिसे पानी के साथ फांकते रहें, लेकिन आपको पाचन संबंधी शिकायतें रहती हैं तो फिर ये नुस्खा आपको ब्लोटिंग का शिकार जरुर बना सकता है।

PunjabKesari

 

जिलेटिन

जिलेटिन के इस्तेमाल के कुछ घंटों के लिए पीरियड आगे बढ़ाया जा सकता है। अगर आप ज्यादा अंतर चाहती है तो गर्म पानी में घोलकर, दिन में दो बार जिलेटिन का सेवन करें। इससे डेट ज्यादा समय के लिए आगे हो सकती है।

PunjabKesari

नींबू का रस

नींबू का रस में साइट्रेस एक्सट्रैक्ट भरपूर होते हैं, जो पीरियड्स की डेट आगे बढ़ाते हैं, साथ ही दर्द भी कम करते हैं। जब भी डेट आगे बढ़ानी हो रोज गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पी जाएं।

PunjabKesari

मुल्तानी मिट्टी

तय डेट से कम से कम एक हफ्ते पहले से मुल्तानी मिट्टी को गुनगुने पानी में मिलाकर पी जाएं। तरीका थोड़ा अजीब है लेकिन डेट आगे बढ़ाने में करागर है। समय रहते इसे अपनाने पर आप तीन से चार दिन डेट आगे बढ़ा सकते हैं।

PunjabKesari

Related News