20 DECSATURDAY2025 10:41:39 AM
Nari

पंडित जी ने बताए वैवाहिक नियम, दूल्हे ने दिया मजेदार जवाब तो जोर-जोर से हंसने लगी दुल्हन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Mar, 2022 05:28 PM
पंडित जी ने बताए वैवाहिक नियम, दूल्हे ने दिया मजेदार जवाब तो जोर-जोर से हंसने लगी दुल्हन

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी अक्सर वीडियो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कई वीडियो काफी फनी और मजेदार होती है। एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे देखकर आप भी हंसे बिना रह नहीं पाओगे। इस वीडियो में शादी दौरान मंडप पर बैठे पंडित जी दूल्हो को शादी से जुड़ा नियम बता रहे हैं जिसे सुनते ही दूल्हा तुरंत मजेदार जवाब दे देता है। दूल्हा के इस जवाब को सुनकर दूल्हन के साथ वहां मौजूद हर कोई जोर-जोर हंसने लगता है।

वायरल हो रही वीडियो

बात इस वीडियो की करें तो शादी के मंडप पर दूल्हा-दुल्हन रस्में निभा रहे हैं। इस दौरान पंडित जी शादी के नियम और वचन समझाते हुए दूल्हे से कहते हैं कि अबतक आपको कहीं भी आने-जाने के लिए किसी से कुछ पूछने की जरूरत नहीं पड़ती थी। मगर आज से आपको शादी से जुड़े कई नियम मानने पड़ेंगे। ऐसे में पंडित जी बात पूरी होती दूल्हा तुरंत जवाब देते हुए कहता है कि, ये तो मैं पिछले 6 साल से ही कर रहा हूं। दूल्हा का यह जवाब सुनकर दुल्हन खुद भी अपनी हंसी रोक नहीं पाती है और वे जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by wedding's fever (@weddingsfever)

तेजी से वायरल हो रही वीडियो

बता दें, यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके साथ ही हर कोई इसे पसंद कर रहा है। बता दें, इस वीडियो पर अभी तक 14,000 के करीब लाइक्स आ चुके हैं।

लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

वीडियो वायरल होते ही लोग इस पर अपने मजेदार कमेंट्स भी दे रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा कि, और कराओ लव मैरिज। किसी ने कमेंट किया- ये होता है लव मैरिज का नुकसान। अन्य ने लिखा- आप भी 6 साल से कर रहे हो 😂😂

PunjabKesari

Related News