19 APRFRIDAY2024 2:29:58 AM
Nari

Constable ने बांसुरी पर बजाई 'संदेशे आते हैं' की ऐसी धुन, सुनकर आप भी कह उठेंगे "वाह "

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 May, 2022 06:25 PM
Constable ने बांसुरी पर बजाई 'संदेशे आते हैं' की ऐसी धुन, सुनकर आप भी कह उठेंगे

मुंबई पुलिस के एक कांस्टेबल का ऐसा टैलेंट सामने आया है, जिसे देख आप भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। इस जवान ने मशहूर हिंदी फिल्म 'बॉर्डर' के गाने  'संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं...' को जिस सुंदरता से बांसुरी की धुन पर बजाया है वह काबिले तारीफ है


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो को देख किसी का भी दिल पिघल जाए। 2 मिनट के इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी बांसुरी पर बड़ी मधुरता के साथ 'संदेशे आते हैं' की धुन बजाता नजर आ रहा है और आसपास खड़े पुलिसर्मी बड़े ध्यान से उन्हे सुन रहे हैं।

PunjabKesari


 बीच सड़क पर बैठकर यह पुलिस सब इंस्पेक्टर जिस अंदाज से  संदेशे आते हैं कि धुन बजा रहा है, उसे हर कोई बार- बार सुनना चाहेगा। ट्वविटर पर इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया- रफी अहमद किदवई (RAK) मार्ग वडाला वेस्ट पर स्ट्रीट संडे।कैप्शन के अनुसार यह वीडियो मुंबई के वडाला में रफी अहमद किदवई मार्ग पर रिकॉर्ड किया गया है।

PunjabKesari
वीडियो कहीं का भी हो लेकिन इस  सब इंस्पेक्टर ने लोगों को दिल जीत लिया। सोशल मीडिया यूजर्स पुलिसवाले के इस टैलेंट की  तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

Related News