14 MAYTUESDAY2024 8:19:14 PM
Nari

तमिल एक्टर विवेक की मौत, 3 दिन पहले ही लगवाई थी कोरोना वैक्सीन

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 17 Apr, 2021 11:28 AM
तमिल एक्टर विवेक की मौत, 3 दिन पहले ही लगवाई थी कोरोना वैक्सीन

भले ही हजारों की तादाद में लोग कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हो लेकिन इसे लेकर लोगों के मन में आज भी डर बना हुआ है। आज ही सुबह एक एक्टर की मौत हो गई जिसने बीते गुरुवार को ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। तमिल के कॉमेडियन एक्टर और पद्मश्री से सम्मानित विवेक ने आज सुबह चेन्नके के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक को शुक्रवार के दिन हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें वाडापलानी के SIMS अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। इलाज के दौरान यह बात सामने आई कि उनके दिल में खून पहुंचाने वाले ब्लड वैसेल ब्लॉक हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें डॉक्टर्स से ECMO ट्रीटमेंट मिल रहा था। वह ICU में डॉक्टर्स की निगरानी में थे।
PunjabKesari

डॉक्टरों के मुताबिक, अस्पताल में आने से पहले ही विवेक अपने घर पर ही बेहोश हो गए थे। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि गुरुवार के दिन विवेक को ओएमंदुरार के सरकारी अस्पताल में COVID-19 वैक्सीन का पहला डोज दिया गया था। विवेक ने कोरोना वैक्सीन लेने के बाद मीडिया के जरिए लोगों को यह भी बताया था कि वैक्सीन पूरी तरह सेफ है आप हॉस्पिटल जाकर इसे ले सकते हैं। विवेक ने किसी प्राइवेट अस्पताल में जाने के बजाय सरकारी अस्पताल में जाकर कोरोना का वैक्सीन लिया। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि विवेक को कोरोना नहीं था।अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा- एक्टर को जो अचानक से अटैक आया, वो कार्डियोजेनिक शॉक के साथ एक तीव्र कोरोनरी सिंड्रोम के कारण हुआ है।

अभिनेता के निधन से फैंस के बीच शोक की लहर है। लोग शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट कर रहे हैं। विवेक तमिल इंडस्ट्री के फेमस एक्टर थे। विवेक को उनकी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग के अलावा तेज दिमाग के लिए भी जाना जाता था। वे बड़ी ही आसानी से किसी की भी मिमिक्री कर लेते थे। उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत सहित कई दिग्गज एक्टर्स के साथ यादगार रोल दिए हैं।सुपरस्टार विवेक को भारत सरकार की ओर से साल 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था.

 

Related News