25 APRTHURSDAY2024 6:07:31 PM
Nari

ट्विटर पर गिरफ्तारी की मांग उठने पर भड़की स्वरा भास्कर

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 07 Jun, 2020 12:00 PM
ट्विटर पर गिरफ्तारी की मांग उठने पर भड़की स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों फिर स्वरा भास्कर चर्चा में हैं। बीते दिन ट्विटर पर #ArrestSwaraBhaskar ट्रेंड करने लगा। इस हैशटैग के जरिए यूजर्स स्वरा को अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्वीट के जरिए जवाब दिया है। 

स्वरा ने किया ट्वीट

स्वरा ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरे दोस्तों... इसी कारण भारत में ज्यादातर सेलिब्रिटीज सिर्फ हाथियों के लिए आवाज उठाते हैं।'

 

क्या है मामला

दरअसल, CAA हंगामे के दौरान जब स्वरा भास्कर प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची थीं और सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे। तब भी उन्हें गिरफ्तार करने की मांग उठी थी। जब CAA विवाद चल हा था, तभी देश में कोरोना वायरस का संकट आ गया। तब ये मामला शांत हो गया था। लेकिन स्वरा भास्कर पर उस समय हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया था। अधिकारियों ने स्वरा के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की थी।

 

यूजर्स ने ट्वीट कर की गिरफ्तारी की मांग

विशु सिंह नाम के एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि स्वरा भास्कर मुंबई से दिल्ली आईं और यहां पर आग लगा दी। बहुत सारे लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा, उनके प्रिय लोगों की मौत हो गई। स्वरा को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए। विशु ने ये सब 5 जनवरी को स्वरा भास्कर के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा था। इसके अलावा भी कई यूजर्स ने ट्वीट कर स्वरा को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

 

बता दें स्वरा भास्कर ने अपने इस भाषण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि मुसलमानों को क्यों निशाना बनाया जाता है? स्वरा ने कहा था कि हमे अपनी बात को उठाने के लिए आवाज बुलंद करनी पडे़गी।

Related News