29 APRMONDAY2024 6:41:34 PM
Nari

सुशांत की आखिरी फिल्म के ट्रेलर ने बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, फैंस नहीं रोक पाएं आंसू

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 07 Jul, 2020 12:59 PM
सुशांत की आखिरी फिल्म के ट्रेलर ने बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, फैंस नहीं रोक पाएं आंसू

बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सुशांत के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसबरी से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के ट्रेलर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर ने वर्ल्ड रिकाॅर्ड तक बना दिया है।

PunjabKesari

'दिल बेचारा' फिल्म का ट्रेलर 6 जुलाई को रिलीज किया गया। रिलीज होने के सिर्फ 98 मिनट में इसे 1 मिलियन तक लाइक मिले हैं। वहीं अब तक इस ट्रेलर को 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके व्यूज देखकर पता चलता है कि ये फिल्म रिकाॅर्ड तोड़ेगी। वहीं सुशांत के फैंस उनकी आखिरी फिल्म का ट्रेलर देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाएं।

PunjabKesari

मुकेश छाबड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दिल बेचारा' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक्ट्रेस संजना संघी नजर आएंगी। संजना इस फिल्म से बाॅलीवुड डेब्सू कर रही है। एक्टर सैफ अली खान भी इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे।

PunjabKesari

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह डिप्रेशन का शिकार थे। पुलिस ने उनके सुसाइड केस में अबतक 30 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। 

Related News