27 APRSATURDAY2024 1:27:29 AM
Nari

बिना वर्कआउट शहनाज ने घटाया 12 किलो वजन, खुद बताया कैसे किया वेट लॉस

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 18 Sep, 2020 01:56 PM
बिना वर्कआउट शहनाज ने घटाया 12 किलो वजन, खुद बताया कैसे किया वेट लॉस

पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल को तो आप जानते ही होंगे, जिसने टीवी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस में अपने अलग अंदाज से लोगों का दिल जीता था। इन दिनों शहनाज फिर से लाइमलाइट में है। जिसकी वजह है उनका जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन। शहनाज की नई तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान है कि बिग बॉस के घर में गोलू-मोलू दिखने वाली शहनाज इतनी जल्दी स्लिम कैसे हो गई । आपको बता दें कि इसके लिए शहनाज ने कड़ी मेहनत की है। शहनाज गिल ने पिछले 6 महीने में 12 किलो वजन घटाया है।

शहनाज गिल ने कम किया 12 किलो वजन

हाल में ही शहनाज ने एक इंटरव्यू में अपने वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया। शहनाज ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 2 वजहों से अपना वेट लॉस किया। पहली यह कि बिग बॉस में वेट बढ़ने से लोग उनका काफी मजाक उड़ाते थे और दूसरी वजह कि लॉकडाउन में कुछ करने को नहीं था तो वेट लॉस की तरफ ही ध्यान दिया। शहनाज के मुताबिक वजन कम करना कोई मुश्किल काम नहीं है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on Sep 12, 2020 at 12:25am PDT

शहनाज ने बताया कि वजन कम करने की शुरुआत में उन्होंने नॉन वेज खाना कम कर दिया। इसी के साथ    
उन्होंने अपनी डाइट में आइसक्रीन और चॉकलेट जैसी चीजों को कम किया। शहनाज ने इस बात पर फोकस किया वह वह ज्यादा वैरायटी वाला खाना नहीं खाएंगी। शहनाज के मुताबिक अगर वह दोपहर में मूंग की दाल खा रही है तो रात में भी वह वही खाएगी। इसके अलावा  उन्होंने अपनी खाने की क्वांटिटी भी घटाई।

बिना वर्कआउट कम किया वजन

शहनाज ने कहा कि वह अपनी भूख से कम खाती थी। अगर उन्हें दो रोटी की भूख है तो वह एक ही रोटी खाती। इससे भी उनका वजन कम हुआ। शहनाज ने बताया कि लॉकडाउन की शुरुआत में उनका वजन 67 किलो था और अब 55 किलो हो गया है। इस तरह उन्होंने 6 महीने में 12 किलो वजन घटाया है वो भी बिना एक्सरसाइज के। शहनाज के मुताबिक उन्होंने अपनी डाइट को कंट्रोल करके ही वजन कम किया। यहां आपको बता दें कि शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह काफी स्लिम लग रही है। शहनाज के फैंस भी उनके इस नए लुक की काफी तारीफ कर रहे है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on Sep 11, 2020 at 1:50am PDT

बिग बॅास के घर में जाने के बाद शहनाज की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। उन्हें कई म्यूजिक वीडियो के ऑफर भी मिल रहे है। इतना ही नहीं, उन्हें कई एडफिल्म के लिए भी अप्रोच किया जा रहा है। शायद यहीं वजह है कि उन्होंने अपनी लुक में बदलाव किया है।

शहनाज पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस है। वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडल व सिंगर भी है। चंडीगढ़ में जन्मी शहनाज को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। कम उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा। 2015 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में नजर आई। इस गाने को गुरविंदर ब्रार ने गाया था। गाना काफी हिट हुआ फिर शहनाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2019 में शहनाज ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली। उनकी पहली फिल्म काला शा काला  थी हालांकि फिल्म में वह लीड रोल में नही थी। अपने बेहतरीन सिंगिंग के लिए फेमस शहनाज ने सरपंच और बरबरी जैसे गाने भी गाए। 

Related News