
नारी डेस्क: टीवी और फिल्म जगत ने एक बार फिर चमकते हुए सितारे को हमेशा के लिए खो दिया। 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे लोकप्रिय शो में अपने किरदारों के लिए जानी जाने वाली टेलीविज़न एक्ट्रेस संचिता उगाले मुंबई के नालासोपारा इलाके में अपने घर पर मृत पाई गईं। यह मामला कथित आत्महत्या का बताया जा रहा है। उनके मौत को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़ा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि संचिता 14 जून की शाम अपने बेडरूम में छत के पंखे से साड़ी के सहारे लटकी हुई पाई गईं। कमरा अंदर से बंद था। परिवार के सदस्य उन्हें वसई-विरार नगर निगम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। याद हो कि ठीक 6 साल पहले 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह ने भी इसी तरीख को दुनिया छोड़ी थी, हैरानी तो इस बात कि है कि दोनों ने जिंदगी की जगह खुद ही मौत को चुना

कल सुशांत की छठी पुण्यतिथि पर एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया। दोनों ही सितारों ने टीवी में नाम कमाकर फिल्मों में किस्मत अजमाई थी। इतना नाम कमाने के बावजूद भी दोनों को जिंदगी से शिकायत थी तभी तो इस दुनिया से बहुत दूर चले गए। संचिता उगाले के इस कदम ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए। आखिर सेलेब्स की एसी क्या मजबूरी हो जाती है कि उन्हें आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाना पड़ता है।

संचिता टेलीविज़न इंडस्ट्री में लगातार अपना करियर बना रही थीं। उन्हें ज़ी टीवी के 'कुमकुम भाग्य' में दिया टंडन का किरदार निभाने के लिए जाना गया। यह एक्ट्रेस 'वागले की दुनिया' में रुचिता जेटली के रोल में भी नज़र आई थीं। बाद में उन्होंने दंगल टीवी के 'दिलवाली दुल्हनिया ले जाएगी' में एक्टर सोराब बेदी के साथ सुकून का मुख्य किरदार निभाया।उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में काम किया था. वो ताराबाई के रोल में नजर आई थीं।