17 JUNWEDNESDAY2026 6:14:08 AM
Nari

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी बनने वाली है दुल्हन, इस दिन बजेगी एक्टर के घर शहनाई

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Jun, 2026 04:09 PM
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी बनने वाली है दुल्हन, इस दिन बजेगी एक्टर के घर शहनाई

नारी डेस्क: एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनकी बेटी और अभिनेत्री दिशानी चक्रवर्ती ने अपने मित्र और रंग संयोजक (कलरिस्ट) माइल्स मंतज़ारिस के साथ सगाई कर ली है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली की बेटी दिशानी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस सगाई की कई तस्वीरें साझा कीं। दोनों का विवाह आगामी छह दिसंबर को संपन्न होगा। 

PunjabKesari
दिशानी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- "06:12:2026। मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे सहज और हमेशा का फैसला।" साझा की गई तस्वीरों में दिशानी सफेद रंग की पोशाक में अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं, जबकि मंतज़ारिस गहरे रंग की कमीज और स्लेटी रंग की पैंट पहने हुए हैं।  एक अन्य तस्वीर में मंतज़ारिस घुटनों के बल बैठकर अभिनेत्री के सामने विवाह का प्रस्ताव रखते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 

PunjabKesari
मंतज़ारिस ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दोबारा साझा किया है। दिशानी चक्रवर्ती 'द गेस्ट', 'टू फेस्ड' और 'फ्रूट बाउल' जैसी कई लघु फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने कुछ परियोजनाओं में बतौर लेखक और निर्माता भी काम किया है। दिशानी चक्रवर्ती  मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई बेटी हैं। दिशानी लॉस एंजिल्स, अमेरिका में रहती हैं और वहीं अपना एक्टिंग करियर बना रही हैं।
 

Related News