गर्मियों में Cotton Skirts फैशन और कंफर्ट का परफेक्ट मेल मानी जाती हैं। कॉटन का हल्का और breathable फैब्रिक आपको गर्मी में ठंडक का एहसास देता है, जबकि स्कर्ट्स का फ्लोई स्टाइल आपके लुक को स्टाइलिश और फेमिनिन बनाता है।चाहे वेकेशन हो, कॉलेज, ऑफिस या दोस्तों के साथ आउटिंग, कॉटन स्कर्ट्स हर मौके पर शानदार लगती हैं। चलिए बताते हैं समर के लिए Cotton Skirts को कैरी करने के आइडिया

फ्लोरल कॉटन स्कर्ट के साथ व्हाइट टॉप
गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। रंग-बिरंगी फ्लोरल कॉटन स्कर्ट को सिंपल व्हाइट टॉप के साथ पहनकर फ्रेश और एलिगेंट लुक पाया जा सकता है। इसके साथ व्हाइट स्नीकर्स या फ्लैट सैंडल पहनें। मिनिमल ज्वेलरी और सनग्लासेस लुक को और आकर्षक बनाएंगे।

हाई-वेस्ट कॉटन स्कर्ट और क्रॉप टॉप
अगर आप ट्रेंडी और यंग लुक चाहती हैं, तो हाई-वेस्ट स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप का कॉम्बिनेशन परफेक्ट रहेगा। इसे बीच वेकेशन, कैजुअल आउटिंग और समर पार्टी में आसानी से कैरी किया जा सकता है।

एथनिक कॉटन स्कर्ट के साथ कुर्ती
लॉन्ग कॉटन स्कर्ट को शॉर्ट कुर्ती या चिकनकारी टॉप के साथ पहनकर खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न लुक बनाया जा सकता है। इसके साथ झुमके और कोल्हापुरी चप्पल पहनें, जूट बैग लुक को और खास बना देगा।

ग्राफिक टी-शर्ट के साथ कॉटन स्कर्ट
अगर आप कैजुअल और कूल लुक चाहती हैं, तो कॉटन स्कर्ट को ग्राफिक टी-शर्ट के साथ स्टाइल करें। कॉलेज, शॉपिंग या दोस्तों के साथ आउटिंग तें इस लुक को आसानी से कैरी किया जा सकत है।

टियरड (Tiered) कॉटन स्कर्ट
मल्टी-लेयर या टियरड स्कर्ट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ये आरामदायक होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी लगती हैं।

शर्ट के साथ कॉटन स्कर्ट
ओवरसाइज़्ड कॉटन शर्ट को स्कर्ट के अंदर टक करके पहनना एक स्मार्ट और क्लासी समर लुक देता है। यह ऑफिस और सेमी-फॉर्मल इवेंट्स के लिए बेस्ट है।
गर्मियों में Cotton Skirts कैरी करने के फायदे
इससे पसीना कम महसूस होता है, त्वचा को सांस लेने का मौका मिलता है, यह पूरे दिन आरामदायक होने के कारण यह हर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती हैं। इसे कैजुअल, एथनिक और वेकेशन लुक में आसानी से स्टाइल की जा सकती है। कॉटन स्कर्ट्स गर्मियों की ऐसी फैशन स्टेपल हैं जो आपको स्टाइलिश, कूल और पूरे दिन आरामदायक बनाए रखती हैं।