22 JULWEDNESDAY2026 10:00:52 PM
Life Style

'गदर' की सकीना का बदला अंदाज, 25 साल बाद ₹3.2 लाख के लहंगे में छाया देसी ग्लैमर

  • Edited By Monika,
  • Updated: 16 Jun, 2026 04:02 PM
'गदर' की सकीना का बदला अंदाज, 25 साल बाद ₹3.2 लाख के लहंगे में छाया देसी ग्लैमर

नारी डेस्क : बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'गदर' को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी तारा सिंह और सकीना की जोड़ी दर्शकों के दिलों में बसती है। फिल्म की सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में जब सनी देओल और अमीषा पटेल एक बार फिर साथ नजर आए, तो फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं। हालांकि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा अमीषा पटेल के शानदार एथनिक लुक की रही, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

25 साल बाद भी बरकरार है तारा सिंह और सकीना की केमिस्ट्री

सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम मौजूद रही, लेकिन सभी की निगाहें तारा सिंह यानी सनी देओल और सकीना यानी अमीषा पटेल पर टिक गईं। दोनों की केमिस्ट्री आज भी उतनी ही खास नजर आई, जितनी 25 साल पहले फिल्म में दिखाई दी थी। इवेंट के दौरान अमीषा ने सनी देओल को गले लगाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

₹3.2 लाख के ऑर्गेंजा लहंगे में दिखीं अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने 'गदर' की सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के लिए अपने ग्लैमरस वेस्टर्न लुक से हटकर बेहद खूबसूरत देसी अंदाज चुना। उन्होंने मशहूर ब्रांड रॉकी स्टार वर्ल्ड का बेज रंग का ऑर्गेंजा लहंगा पहना, जिसकी कीमत करीब ₹3,20,200 बताई जा रही है। इस डिजाइनर लहंगे पर कट-दाना, सेक्विन और हैवी एम्बेलिशमेंट का बारीक काम किया गया था, जो पूरे आउटफिट में शानदार ब्लिंग इफेक्ट जोड़ रहा था। लहंगे की फ्लोई सिल्हूट और एलीगेंट डिटेलिंग ने अमीषा के लुक को बेहद रॉयल और क्लासी बना दिया, जिससे उनका देसी ग्लैमर हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।

कस्टम ब्लाउज ने बढ़ाई खूबसूरती

ब्रांड की ऑफिशियल डिजाइन में फुल स्लीव्स चोली दी गई है, लेकिन अमीषा ने अपने लिए कस्टमाइज्ड ब्लाउज चुना। हाफ स्लीव्स के साथ रफल डिटेलिंग और पर्ल बॉर्डर ने उनके लुक को और भी एलिगेंट बना दिया। प्लंजिंग नेकलाइन और शीयर फैब्रिक पर बनी बूटियों की डिजाइन ने आउटफिट को मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का परफेक्ट मिश्रण बना दिया।

PunjabKesari

रफल डिटेल्स ने लहंगे को बनाया खास

अमीषा के लहंगे की सबसे बड़ी खासियत उसका रफल बॉर्डर था। फ्लोई डिजाइन और सेक्विन फ्लोरल मोटिफ्स ने पूरे लुक में ग्रेस जोड़ दी। वहीं नेट के दुपट्टे पर भी उसी पैटर्न की एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जिसे उन्होंने बेहद सादगी से गले में कैरी किया। आउटफिट में वेस्ट पर लगी ब्रांड की सिग्नेचर 'R' बेल्ट ने इसे और भी स्टाइलिश टच दिया।

मिनिमल जूलरी में दिखा क्लासी अंदाज

अमीषा ने अपने लुक को ओवरडू करने के बजाय मिनिमल रखा। उन्होंने छोटे गोल्डन इयररिंग्स, एक रिंग और गोल्डन वॉच के साथ लुक को पूरा किया। मेकअप में ग्लॉसी पिंक लिप्स, ब्लश्ड चीक्स और डिफाइंड आई मेकअप नजर आया, जबकि खुले बालों ने उनके देसी ग्लैमर में चार चांद लगा दिए।

PunjabKesari

सनी देओल का सिंपल लेकिन कूल लुक

जहां अमीषा अपने एथनिक अंदाज से छा गईं, वहीं सनी देओल भी अपने सिग्नेचर स्टाइल में नजर आए। उन्होंने ब्लू एंड व्हाइट चेकर्ड शर्ट के साथ ब्लू डेनिम पहनी, जिसे ब्लैक शूज, वॉच और ब्लू कैप के साथ स्टाइल किया था।

लड़कियां अमीषा के लुक से ले सकती हैं ये फैशन टिप्स

डार्क की बजाय लाइट शेड के लहंगे चुनें, जो दिन और रात दोनों आयोजनों में अच्छे लगते हैं।
सेक्विन आउटफिट के साथ जूलरी को मिनिमल रखें।
सॉफ्ट और नेचुरल मेकअप लुक को ज्यादा एलिगेंट बनाता है।
रफल डिटेल्स वाला लहंगा पारंपरिक डिजाइन में नया ट्विस्ट जोड़ता है।
शादी या रिसेप्शन के लिए नेकलेस, चूड़ियां और स्टेटमेंट जूलरी जोड़कर लुक को और ग्रैंड बनाया जा सकता है।

Related News