29 APRMONDAY2024 11:46:09 AM
Nari

Nita Mukesh Ambani के इवेंट में Common दिखा सबका फैशन, अब इसी का चलेगा Trend!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 07 Apr, 2023 03:43 PM
Nita Mukesh Ambani के इवेंट में Common दिखा सबका फैशन, अब इसी का चलेगा Trend!

नीता अंबानी के कल्चरल इवेंट में स्टार्स के साथ-साथ डिजाइनर्स को भी खूब लाइमलाइट मिली। अबू जानी संदीप खोसला, मनीष मल्होत्रा, राहुल मिश्रा अनामिका खन्ना जैसे नामी फैशन डिजाइनर्स के कपड़े पहने स्टार्स ने खूब सुर्खियां बटौरी लेकिन इन डिजाइनर्स के कपड़ों में एक कॉमन चीज देखने को मिली जो शायद आपने भी नोटिस की हो अगर नहीं कि तो बता दें कि केप का फैशन हर ओर देखने को मिला। केप जिसमें स्लीव ऊपर से तो अटैच होती है लेकिन नीचे पूरी तरह ऑपन। शार्ट और लॉन्ग फुल लैंथ दोनों ही तरह की केप का ट्रैंड चल रहा है तो सिंपल सूट से लेकर गाउन, पेंट सूट तक देखने को मिल रहा है।

नीता अंबानी से लेकर श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली सब केप स्टाइल आउटफिट में नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

पहले बात करते हैं नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी की। नीता और ईशा दोनों ने इवेंट के दूसरे दिन मेसन वेलेंटीनो का गाउन पहना था और लुक को कंप्लीट करने के लिए उपर हैवी वर्क वाली अबू जानी संदीप खोसला की केप। वहीं राधिका ने दूसरे दिन ऑफ पार्टी के लिए डोल्से एंड गबाना का जंपसूट पहना और लुक कंप्लीट किया लॉन्ग पिंक केप से।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

आलिया भट्ट ने जहां पहले दिन के लिए ऐली साहब की सिल्वर साड़ी चूज की वहीं दूसरे दिन वह केप स्टाइल स्लीव वाले गाउन में नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

करिश्मा कपूर ने वैसे तो ब्लैक साड़ी पहनी थी लेकिन इसका जो ब्लाउज था वो केप स्टाइल था। हालांकि करिश्मा की साड़ी लुक को ज्यादा पसंद नहीं किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

नायसा ने अबू जानी संदीप खोसला की व्हाइट टेस्सल गाउन पहना जिसकी बाजु कुछ केप स्टाइल की थी। लोगों को नायसा की ड्रेस पसंद आई।

PunjabKesari

शिबानी दांडेकर की बहन और वीजे अनुषा दांडेकर ने भी वाइन शिमरी कलर का केप स्टाइल गाउन पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anusha Dandekar (@vjanusha)

सोनम कपूर इवेंट के पहले दिन डिजाइनर जे.जे वाल्या की केप स्टाइल स्लीव ड्रेस में नजर आईं थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

प्रियंका चोपड़ा ने पहले दिन स्किन शेड वाला रफ्फल गाउन पहना था जिसकी स्लीव कुछ केप स्टाइल से मैच खाती थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 

Related News