08 MAYWEDNESDAY2024 11:11:23 PM
Nari

सलमान की मुन्नी ने बदली ऐसी लुक कि देखकर एक्टर ही रह गए हैरान

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 18 Nov, 2020 05:28 PM
सलमान की मुन्नी ने बदली ऐसी लुक कि देखकर एक्टर ही रह गए हैरान

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का हर एक किरदार फैंस को आज भी याद है। इस फिल्म में करीना कपूर, सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ मुख्य रोल में मुन्नी भी थी। फिल्म में मुन्नी की मासूमियत पर फैंस फिदा हो गए थे। मुन्नी ने चाहे इस फिल्म में कोई शब्द न बोला हो लेकिन बिना बोले ही उन्होंने फैंस को अपनी एक्टिंग का दिवाना बना लिया। हाल ही में बजरंगी भाईजान की मुन्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

दरअसल बजरंगी भाईजान में नजर आईं हर्षाली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है। उनकी ट्रांसफॉर्मेशन देख कोई नहीं कह सकता कि उन्होंने मुन्नी का किरदार निभाया है। तो आईए आपको दिखाते हैं हर्षाली की कुछ तस्वीरें जिसे देख आप भी पहचान नहीं पाएंगे।

हर्षाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी और फेमिली की तस्वीरें शेयर करती हैं।

Related News