28 APRSUNDAY2024 5:31:43 AM
Life Style

इस लग्जरी रिजॉर्ट में राजकुमार-पत्रलेखा ने लिए सात फेरे, 1 रात का खर्च जान हो जाएंगे हैरान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Nov, 2021 03:42 PM
इस लग्जरी रिजॉर्ट में राजकुमार-पत्रलेखा ने लिए सात फेरे, 1 रात का खर्च जान हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। कपल ने 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ के दि ओबेरॉय सुखविलास रिजॉर्ट में सात फेरे लिए है। वहीं इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं बात वेडिंग वेन्यू की करें तो यह  चंडीगढ़ का सबसे आलीशान रिजॉर्ट है। चलिए आज हम आपको इस आलीशान रिजार्ट के बारे में बताते हैं...

PunjabKesari

PunjabKesari

800 एकड़ के एरिया फैला दि ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट

चंडीगढ़ का दि ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट करीब 800 एकड़ जमीन पर बना है। इसमें पर्सनल स्वीमिंग पूल, स्पा और डाइनिंग एरिया आदि सुविधाएं उपलब्ध है। इसके साथ ही रिजार्ट में पारंपरिक वास्तुकला के साथ सुंदर वनों का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। बता दें, एक्टर राजकुमार राव ने अपनी शादी के लिए ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट के कोहिनूर पैलेस को चुना।
 

PunjabKesari

PunjabKesari

रिजॉर्ट में 1 रात रूकने का किराया

खबरों की मानें तो इस रिजॉर्ट में सबसे सस्ते कमरे में 1 रात रहने के लिए करीब 30,000 खर्च करने पड़ेंगे। वहीं कोहिनूर विला में 1 रात रहने का खर्च करीब 6 लाख रुपए बताया जा रहा है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि आम लोगों को घूमने के लिए यह रिजॉर्ट बेहद महंगा पड़ेगा।

PunjabKesari

PunjabKesari

होटल चार टाइप के रूम

बता दें, ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में चार टाइप के रूम ऑफर मिलते हैं। इन सब की कीमत अलग-अलग है। इसमें से प्रीमियर रूम सबसे सस्ता कहा जा रहा है। इसकी कीमत करीब 37,500 रुपए है। वहीं प्राइवेट पूल के साथ रॉयल फ़ॉरेस्ट टेंट की कीमत करीब 75,000 (हवाई अड्डे/रेलवे परिवहन के साथ) बताई जा रही है। अगर आप प्राइवेट पूल के साथ लग्जरी विला में 1 रात रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको करीब 200,000 चुकाने होंगे। इसके अलावा कोहिनूर विला की कीमत लगभग 6 लाख रुपए प्रति रात बताई जा रही है।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News