20 APRSATURDAY2024 11:16:36 AM
Nari

प्रियंका के नाम Women's History Month का सम्मान, 6 मंजिला बिलबोर्ड पर छाई एक्ट्रेस

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 10 Mar, 2021 11:21 AM
प्रियंका के नाम Women's History Month का सम्मान, 6 मंजिला बिलबोर्ड पर छाई एक्ट्रेस

बाॅलीवुड के बाद हाॅलीवुड में पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों अपनी किताब को लेकर सुर्खियों में है। प्रियंका ने अपनी किताब Unfinished: A Memoir में अपने जिंदगी के कई अनसुने किस्सों और घटनाओं का जिक्र किया है। वहीं लोग भी प्रियंका की लिखी इस किताब को काफी पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की किताब का कवर पेज तो न्यूयाॅर्क में धमाल मचा रहा है। जिसकी तस्वीर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

PunjabKesari

6 मंजिल के बिलबोर्ड पर छाई प्रियंका

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उनकी बुक का कवर पेज 6 मंजिल के अमेजन बुक्स बिलबोर्ड पर लगा दिख रहा है। 

यहां देंखे प्रियंका की पोस्ट

इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'Penn Station के बाहर अमेजन बुक्स की एक छह मंजिला बिलबोर्ड पर छाई #Unfinished। महिलाओं की आवाज़ को बढ़ाने के लिए इस #WomensHistoryMonth सेलिब्रेशन में शामिल होकर बेहद खुश हूं। Unfinished को रिलीज हुए पूरा एक महीना हो गया है जो इसे और खास बनाती है।'

PunjabKesari

वहीं अगर बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट की तो उनकी हाल ही में 'द व्हाइट टाइगर' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और आदर्श गौरव दिखाई दिए थे। वहीं अब प्रियंका जल्द ही फिल्म 'Text for You' और 'मैट्रिक्स' में दिखाई देंगी।

Related News