![20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, ये सावधानियां बरतनी हैं जरूरी](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2023_4image_18_36_090562008suryagrehan1-ll.jpg)
साल 2023 के 20 अप्रैल को वैसाखी अमावस्या के दौरान सूर्य ग्रहण लगेगा। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। बता दें कि यह भारत को छोड़कर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिलेगा।इस साल में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे, जिसमें 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण शामिल हैं। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण लगने के समय और दूसरी जरूरी बातों के बारे में विस्तार से...
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/18_36_548715305surya-grehan.jpg)
आंखों को हो सकता है नुकसान
सूर्य ग्रहणों को देखते हुए कुछ सावाधनियां बरतने की जरुरत है। ऐसा ना करने पर ये आपकी आंखों को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा सकते हैं। यहां तक कि इससे आप अंधेपन का भी शिकार हो सकते हैं। नासा इस दौरान लोगों को ब्लैक पॉलीमर, एल्युमिनाइज्ड मायलर या शेड नंबर 14 के वेल्डिंग ग्लास जैसे उचित फिल्टर का उपयोग करने की भी सलाह दी जाती है।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/18_36_327788118solar-esclie-surya-grahan-2019-eyes-care_201907101236.jpg)
07:04 बजे होगा पहला सूर्य ग्रहण
भारतीय ज्योतिष एक्पर्ट्स की मानें तो साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07:04 बजे शुरु होगा और दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इस दौरान सूतक काल लागू रहेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को होगा। यह कर्क, तुला, मकर और मेष राशियों को प्रभावित करते हुए भारत से भी दिखाई देगा। इस दौरान भी सूतक काल भी लागू रहेगा।