15 MAYWEDNESDAY2024 12:18:33 AM
Nari

सुशांत की मौत पर प्रसून जोशी बोले- मर्डर से बड़ा सुसाइड होता है

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 04 Oct, 2020 04:58 PM
सुशांत की मौत पर प्रसून जोशी बोले- मर्डर से बड़ा सुसाइड होता है

सुशांत सिंह राजपूत केस में हाल ही में फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में हत्या की थ्योरी को खारिज कर दिया गया है यानि अब आगे की जांच सीबीआई आत्महत्या के एंगल से करेगी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एक तरफ जहां सुशांत के परिवार वालों ने कईं तरह के सवाल उठाए हैं वहीं दूसरी ओर फैंस भी इस रिपोर्ट पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। वहीं हाल ही में इस पर प्रसून जोशी ने अपना पक्ष रखा है। 

PunjabKesari

मर्डर से बड़ा सुसाइड होता है : प्रसून जोशी 

हाल ही में एक न्यूज पोर्टल के साथ बात चीत में प्रसून जोशी ने कहा ,' मर्डर से बड़ा सुसाइड होता है। उनकी नजरों में कोई भी इंसान सुसाइड जैसा कदम काफी मुश्किल परिस्थितियों में उठाता है। प्रसून जोशी आगे कहते हैं,' सुसाइड एक तरह की बीमारी ही है। ये तब देखने को मिलता है जब कुछ सही नहीं होता है, लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। ये छोटी बात नहीं है। इंडस्ट्री को इसे गंभीरता से लेना होगा। कुछ हिट फिल्में देने से कुछ नहीं होता। जिंदगी फिल्मों से बड़ी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले उन्होंने देश में आत्महत्याओं के खिलाफ अभियान चलाया।'

पैसे से ज्यादा मायने जिंदगी रखती है

PunjabKesari

इतना ही नहीं प्रसून जोशी यह भी कहते हैं ,' एक आर्टिस्ट के लिए पैसे से ज्यादा मायने रखती है किसी की जिंदगी। वे हमेशा पैसों से ऊपर जिंदगी को रखते हैं।'

कंगना को किया सपोर्ट 

PunjabKesari

आपको बता दें कि हाल ही में प्रसून जोशी ने कंगना को भी सपोर्ट किया था और कहा था कि हमें उनकी बातों को कम महत्व नहीं देना चाहिए। 

Related News