01 MAYWEDNESDAY2024 2:01:28 AM
Nari

सूरत के बाद अब 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' कार्यक्रम मुंबई में हुआ शुरु, केंद्रीय मंत्री ने शेयर की तस्वीरें

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Dec, 2023 01:23 PM
सूरत के बाद अब 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' कार्यक्रम मुंबई में हुआ शुरु, केंद्रीय मंत्री ने शेयर की तस्वीरें

महाराष्ट्र के मुंबई में आज केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'वन भारत साड़ी वॉकथान' को झंडी दिखाकर रवाना किया है। उनके इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और टेलीविजन की कई नामी हस्तियों, खेल हस्तियों, व्यवसायी महिलाओं, डिजाइनरों, प्रभावशाली लोगों, गृहिणियों, संगीत उद्योग की महिलाओं और कई अन्य सहित कई उत्साही महिलाओं ने भाग लिया है।   

मुंबई में आयोजित हुआ 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' कार्यक्रम

आज यानी की रविवार को देश की वित्तीय (फाइनेंशली) राजधानी मुंबई में देश का अब तक का सबसे बड़ा 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश और लोकसभा सांसद पूनम महाजन की निगरानी में शुरु किया गया। यह संयुक्त रुप से एमएमआरडीसी ग्राउंड, बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स बांद्रा ईस्ट, मुंबई में 'आयोजित किया गया है। इससे पहले सूरत में भी 'वन साड़ी वॉकथान' का आयोजन किया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

हथकरघा साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देना है कार्यक्रम का उद्देश्य 

'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' का उद्देश्य देश भर में महिलाओं को इसमें भाग लेने के लिए शामिल करना था। इस कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाएं को आमंत्रित करना उनके तरीके से साड़ी पहनने को प्रदर्शित करके भारत को "विविधता में एकता" वाले देश के रूप में प्रस्तुत करना और भारत में हाथ से बनी साड़ी की संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम पारंपरिक वस्त्र की भावना को भी बढ़ावा देगा। इसके अलावा "वोकल फॉर लोकल" के विचार का समर्थन करेगा और महिलाओं के बीच फिटनेस के बारे में जागरूकता फैलाकर उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

PunjabKesari

रुपाली गांगुली, सोनाली बेंद्रे हुए कार्यक्रम में शामिल 

पीयूष गोयल की 'वन भारत साड़ी वॉकथॉन' कार्यक्रम में जन्नत जुबैर, रुपाली गांगुली, सोनाली बेंद्रे, सोनाली कुलकर्णी समेत कई सारी एक्ट्रेसेज ने साड़ी पहनकर इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया है।

PunjabKesari
 

Related News