14 AUGFRIDAY2026 12:52:39 AM
Nari

घर देखने पहुंचे Couple पर खूंखार Pitbull ने किया हमला,  3 मिनट में काटा 24 बार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Aug, 2026 10:42 AM
घर देखने पहुंचे Couple पर खूंखार Pitbull ने किया हमला,  3 मिनट में काटा 24 बार

नारी डेस्क: पंजाब के पटियाला से बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां किराए के लिए घर देखने गए एक जोड़े पर पालतू पिटबुल ने हमला कर दिया, जिससे उन्हें कई चोटें आईं। घटना का एक कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना मंगलवार शाम की है जब एक निजी बैंक में मैनेजर अंकित सभरवाल और उनकी पत्नी शिफाली सभरवाल, जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ घर देखने के लिए घुम्मन नगर गए थे।

PunjabKesari
अंकित के मुताबिक हमला तब हुआ जब घर का गेट खोला गया। अचानक एक पिटबुल बाहर भागा और शिफाली पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसे गहरी चोटें आईं। अंकित सभरवाल ने कहा- "मेरे पूरे शरीर पर टांके लगे हैं। मेरी पत्नी के हाथों और पैरों की सर्जरी हुई है, मुझे इंसाफ चाहिए। मालिक के कहने पर भी कुत्ता नहीं रुका। सर्जरी के बाद मेरी पत्नी को निगरानी में रखा गया है।" शिफ़ाली के परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी प्लास्टिक सर्जरी हुई। उसका इलाज अभी भी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। 3 मिनट में महिला को कुत्ते ने करीब 14 बार, जबकि उसके पति को करीब 12 बार काटा।

PunjabKesari
अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश में अंकित के पैरों और पीठ पर भी कुत्ते के काटने से गहरे ज़ख्म हो गए। कथित CCTV फ़ुटेज में कुत्ता जोड़े पर हमला करता हुआ दिख रहा है, जबकि आस-पास के लोग उसे भगाने की जोरदार कोशिश कर रहे हैं। जोड़े को जानवर से बचकर भागने की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है। एक महिला घर से डंडा लेकर बाहर आती है और कुत्ते को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन नाकाम रहती है। फिर दो-तीन और लोग डंडे लेकर आते हैं और किसी तरह घायल जोड़े को उस जानवर से दूर खींचने में कामयाब हो जाते हैं। अंकित ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और कुत्ते को खुला छोड़ने के लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की गई है।
 

Related News