22 JUNSATURDAY2024 10:35:10 AM
Nari

डॉक्टर ने ऑनलाइन ऑर्डर पर मंगवाई Ice Cream, खाते वक्त मुंह में आई इंसान की कटी हुई उंगली

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jun, 2024 02:52 PM
डॉक्टर ने ऑनलाइन ऑर्डर पर मंगवाई Ice Cream, खाते वक्त मुंह में आई इंसान की कटी हुई उंगली

मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आपको हैरानी तो होगी साथ ही आप आइस्क्रीम खाने से पहले 10 बार सोचोगे। आमताैर खाने की चीजों में कीड़े- मकोड़े होने की बात तो हमने कई बार सुनी है पर इस बार तो इंसान का मांस भी खाने के सामान में पाया जा रहा है। अगर आपको भी यकीन नहीं आ रहा है तो यह खबर एक बार जरुर पढ़ें।

PunjabKesari
 मुंबई के मलाड इलाके में एक शख्स ने शिकायत की कि उसने ऑनलाइन ऑर्डर कर कोन आइस्क्रीम मंगाई थी, और उसे कोन के अंदर नाखून के साथ मांस का एक टुकड़ा मिला। संदेह है कि मांस का यह टुकड़ा मनुष्य की कटी उंगली है। पुलिस को इसकी शिकायत दी गई जिसके बाद आइस्क्रीम में मिले मांस को जांच के लिए भेजा गया है। 

PunjabKesari

 पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''मलाड पश्चिम में रहने वाले 26 वर्षीय एमबीबीएस डॉक्टर ने 'यम्मो कंपनी' की बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दिया था। जब वह दोपहर में खाना खाने के बाद आइसक्रीम खा रहे थे तो कोन में से आधे इंच का एक मांस का टुकड़ा निकला, जिसमें नाखून भी था।'  स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे शख्स ने यह मुद्दा उठाते हुए आइसक्रीम कंपनी के इंस्टाग्राम पेज पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। 

PunjabKesari
अधिकारी ने बताया कि शिकायत करने पर कंपनी ने कोई उचित जवाब नहीं दिया, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने मांस के टुकड़े को बर्फ की थैली में रखा और मलाड पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने कहा- ''संदेह है कि यह टुकड़ा मानव उंगली का हो सकता है। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि पता लगाया जा सके कि क्या यह मानव शरीर का हिस्सा है ?'' उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

Related News