27 APRSATURDAY2024 12:14:44 PM
Nari

माधुरी को टक्कर नहीं दे पाई करीना, चोली के पीछे... गाने में बेबो का डांस देख भड़के लोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Mar, 2024 06:05 PM
माधुरी को टक्कर नहीं दे पाई करीना, चोली के पीछे... गाने में बेबो का डांस देख भड़के लोग

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की आने वाली फिल्म‘क्रू' का गाना ‘चोली के पीछे क्या है' रिलीज हो गया है। सुपरहिट फिल्म खलनायक में माधुरी दीक्षित पर गाना ‘चोली के पीछे क्या है...‘फिल्माया गया था अब इसे फिर से रीक्रिएट किया गया है जो कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। माधुरी के फैन इस गाने को लेकर काफी नाराज नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TIPS (@tips)


फिल्म ‘क्रू' में यह गाना करीना कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने के म्यूजिक को अक्षय और आईपी ने रीक्रिएट किया है। गायक दिलजीत दोसांझ, आईपी सिंह, अल्का याग्निक और ईला अरुण हैं। लिरिक्स भी आईपी सिंह ने लिखे हैं। इस गाने में करीना ने धक- धक गर्ल माधुरी दीक्षित को टक्कर देने की कोशिश तो की पर वह कामयाब नहीं हो पाई।

PunjabKesari
फैंस को करीना की अदाएं तो पसंद आईं पर इस गाने को रीक्रिएट करने से नाखुश हैं, ऐसे में एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- करीना कपूर ने फालतू डांस और expressions देकर  iconic song को खराब कर दिया, उनको यह ध्यान रखना चाहिए था कि वह माधुरी के गाने पर डांस कर रही हैं। वहीं किसी ने लिखा- माधुरी को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।

PunjabKesari
इस गाने में करीना कपूर खान पिंक रेशमी साड़ी में अपना बोल्ड लुक दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं रियल गाने की बात करें तो इसमें डांस क्वीन माधुरी दीक्षित का जबरदस्त डांस देखने को मिला था। यह गाना आज भी लोगों की यादों में सिर्फ इसलिए बसा है, क्योंकि इसे शानदार तरीके से कंपोज किया गया। 'चोली के पीछे' गाने को प्रसिद्ध गीतकार आनंद बख्शी ने लिखा था जबकि अनुभवी संगीत निर्देशकों की जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इसका संगीत दिया था। 

Related News