11 JANSUNDAY2026 11:00:01 PM
Nari

PUBG खेलते-खेलते भारतीय के प्यार में पागल हुई पाकिस्तानी महिला,  चार बच्चों के साथ पहुंची India

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Jul, 2023 12:31 PM
PUBG खेलते-खेलते भारतीय के प्यार में पागल हुई पाकिस्तानी महिला,  चार बच्चों के साथ पहुंची India

भारत के एक युवक के प्यार में एक पाकिस्तानी महिला इस कदर पागल हो गई कि वह अपने चार बच्चे लेकर दोनों देशाें के बीच में सीमा तक लांघ गई। मतबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रही पाकिस्तानी महिला और उसके चार बच्चों को पुलिस ने  हिरासत में ले लिया है। ऑनलाइन पबजी गेम के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। 

PunjabKesari
पुलिस ने बताया कि महिला और उसके बच्चों को स्थानीय व्यक्ति सचिन ने आश्रय दिया। पाकिस्तानी महिला उसके चार बच्चे और स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।  पुलिस के मुताबिक पबजी गेम के साथी के प्यार में नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई युवती की उम्र 30 साल से कम है। 

PunjabKesari

महिला का नाम कथित तौर पर सीमा हैदर बताया जा रहा है। रबूपुरा क्षेत्र में स्थित एक परचून की दुकान पर नौकरी करने वाले सचिन की पबजी गेम के माध्यम से पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा गुलाम हैदर से दोस्ती हो गई। महिला नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ भारत आई तथा प्रेमी सचिन के साथ लगभग डेढ़ माह से ग्रेटर नोएडा में रह रही थी। 

PunjabKesari
 पुलिस ने बताया कि डेढ़ माह पहले हैदर विमान के जरिये पाकिस्तान से काठमांडू पहुंची और वहां से सड़क मार्ग के जरिये रबूपुरा पहुंच गई। सचिन कमरा किराये पर लेकर पाकिस्तानी महिला और उसके बच्चों के साथ रह रहा था। पुलिस अधिकारी इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कहीं भारतीय युवक को हनीट्रैप में फंसाकर देश की अहम जानकारी हासिल करने के लिए तो वह भारत नहीं आई है।

Related News