27 APRSATURDAY2024 6:54:44 PM
Nari

Nita Ambani के महंगे शौक, ईशा के Twins बच्चों के बर्थडे पर पहनी इतनी Costly घड़ी

  • Edited By palak,
  • Updated: 26 Nov, 2023 12:52 PM
Nita Ambani के महंगे शौक, ईशा के Twins बच्चों के बर्थडे पर पहनी इतनी Costly घड़ी

मशहूर बिजनेसवुमेन नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह आए दिन अपनी लग्जरीयस लाइफ के जरिए लोगों से सुर्खियां ले लेती हैं। नीता ऐसी लग्जरी लाइफ जीती हैं जिसका मुकाबला करना मुश्किल है।  उनकी ड्रेसेज, घड़ियां हर किसी चीज को कॉपी कर पाना बहुत मुश्किल है। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी बेटी ईशा के ट्विन्स बच्चों की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थी इस दौरान उन्होंने हाथ में इतनी महंगी घड़ी पहनी थी जिसकी कीमत का अंदाजा लगाना एक आम आदमी के लिए काफी मुश्किल हो सकता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं नीता के द्वारा पहनी गई घड़ी की क्या कीमत थी....

3 करोड़ थी घड़ी की कीमत 

इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार, नीता अंबानी के द्वारा पहनी गई घड़ी जैकब एंड कंपनी एस्ट्रोनोमिया फ्लेर्स डी जॉर्डिन की है। इसकी कीमत 3 करोड़ है। घड़ी की बात करें तो यह एक लिमिटेड एडिशन था जिसके अंदर फूलों के सुंदर बगीचे बना दिख रहा है। 18k रोज गोल्ड केस फीच में एक बेजल और इनर रिंग सेट है और इसके ऊपर 288 फेस त्सावोराइट जैकेट कट बना हुआ है। इसके अलावा इसके टूरबिलन पर एक टतितनी बनी है। ऊपर गुलाबी नीलम पतंग के आखार के फूल बने हैं जो दस मिनट में घड़ी के चारों ओर घूमनते हैं। इसके अलावा पिंक कलर के मदर ऑफ पर्ल बेस सेट है जो इसी गति से काउंटर क्लॉकवाइज मुड़ता है।  

घड़ी में मौजूद हैं कई सारे फीचर 

फ्लेर्स डी जॉर्डिन की इस घड़ी में बेस डायल के ऊपर और ऊपर के तत्व शामिल होते हैं जो क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉक वाइज मुड़ते हैं। डायल के ऊपर फ्लाइंग, टूरबिलन, टाइम डिस्पले और तीन रत्न वाला एक फूल बना है जो 10 मिनट में घड़ी की ओर मुड़ जाता है। घड़ी में इतने खास फीचर हैं इसलिए इसकी कीमत भी 3 करोड़ है। 

PunjabKesari

ड्रेस भी थी बहुत महंगी 

सिर्फ घड़ी ही नहीं बल्कि नीता अंबानी ने जो पर्पल कलर की वन पीस नेट ड्रेस पहनी थी। वह भी काफी महंगी थी। यह ड्रेस मशहूर ब्रांड डोल्से एंड गब्बाना की थी जिसकी कीमत 1 लाख 81 रुपये थी। इसके साथ उन्होंने वेज स्टाइल स्किन कलर की हील्स वियर की थी। 

PunjabKesari

 

Related News