19 APRFRIDAY2024 5:19:34 PM
Nari

फैशनिस्ता गर्ल Masoom Minawala ने किया Priyanka Chopra को Copy ! Mrunal ने पहनी जाली

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 24 May, 2023 02:57 PM

कांस रेड कार्पेट इवेंट चल रहा है और भारत से भी बहुत सी सेलिब्रिटीज दीवाज इस इवेंट का हिस्सा बन रही हैं। सारा की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी कांस डेब्यू किया। मृणाल ने अपनी पहली लुक ओल ब्लैक रखी। मृणाल ने ब्लैक नेटेड स्विम सूट के साथ ग्लिटरी जैकेट वियर की थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

स्विम सूट स्टूडीओ वेरांडा लेबल से थी जबकि ग्लिटरी जैकेट को ध्रुव कपूर ने डिज़ाइन किया था। वहीं अब मृणाल की दूसरी लुक भी सामने आ गई है। मृणाल की दूसरी लुक पहली से बिलकुल हटके रही। उन्होंने भी देसी अटायर ही चुने।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

 मृणाल इंडियन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक की लेवेंडर साड़ी स्टाइल ड्रेस पहने नजर आई। मृणाल का सेकिंड लुक फैंस को पसंद आया जबकि पहली लुक के लिए यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और कहा। एक ट्रोलर ने तो उन्हें काली मैना कहकर ट्रोल कर दिया लेकिन दूसरी लुक में उन्हें गॉजियस-स्टनिंग, देसी गर्ल जैसे कमेंट मिले।

वहीं, स्टाइल फीस्टा और फैशन इंफ्यूएंसर मासूम मीनावाला की भी लुक सामने आई। रेड कार्पेट पर मासूम ब्लैक एंड व्हाइट ड्रामेटिक गाउन में नजर आई जिसकी पफ स्लीव्स ड्रेस को यूनिक बना रहे थे। यूएई बेस्ड फैशन डिजाइनर मरमर हालीम के डिजाइन किए गाउन के साथ मासूम ने ल्वॉइन ज्वैलर्स का नेकपीस पहना लेकिन यूजर्स ने मासूम की लुक को प्रियंका चोपड़ा की मेट गाला लुक से कंपेयर किया 

वैसे आप तस्वीरें देखेंगे तो आपको भी मासूम का लुक प्रियंका जैसा दिखेगा। हाल ही में प्रियंका ने भी मेट गाला पर व्हाइट एंड ब्लैक गाउन चूज किया था । काफी हद तक मासूम की ड्रेस वैसी ही थी। वहीं श्रिया सरन भी एक इवेंट कुछ ऐसा ही मिलता जुलता गाउन पहन कर पहुंची थी जिसकी स्लीव्स काफी बड़ी और ड्रामेटिक थी।

वैसे मासूम का ये लोग यूजर्स को बहुत पसंद आया है। किसी ने उन्हें कहा Your Look dreamy तो किसी ने Absolute Stunner!!

Related News