24 APRWEDNESDAY2024 5:55:32 AM
Nari

अस्पताल के बेड से ही ‘लव यू जिंदगी’ गाने पर झूमने वाली 30 साल की लड़की की मौत, सोनू सूद ने किया ट्वीट

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 14 May, 2021 12:55 PM
अस्पताल के बेड से ही ‘लव यू जिंदगी’ गाने पर झूमने वाली 30 साल की लड़की की मौत, सोनू सूद ने किया ट्वीट

सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक अस्पताल के बेड पर ‘डियर जिंदगी’ फिल्म का गाना ‘लव यू जिंदगी’ सुनते हुए झूम रही 30 साल की लड़की की आज मृत्यु हो गई। सोशल मीडिया पर लड़की की मौत पर यूजर्स समेत कई बाॅलीवुड सेलेब्स ने भी दुख व्यक्त किया।
 

आपकों बतां दें कि हाल ही में ट्विटर पर डॉक्टर मोनिका लंगेह ने इस लड़की का वीडियों शेयर किया था, जो बहुत वायरल हो गया था। इस वीडियों को शेयर करते हुए डाॅक्टर ने लिखा था कि यह लड़की 30 साल की है। उसकी हालत गंभीर है, मगर आईसीयू नहीं मिला तो कोविड इमरजेंसी में ही इसका इलाज शुरू किया गया। पिछले 10 दिनों से इसका इलाज चल रहा है और एनआईवी सपोर्ट पर है। उसे रेमडेसिविर भी दिया गया, प्लाज्मा थेरेपी भी हुई। लड़की की इच्छाशक्ति बेहद मजबूत है। 
 



लेकिन कल गुरुवार की रात को लड़की ने अंतिम सांस ली।  मौत के बारे में  डॉक्टर मोनिका लंगेह ने जानकारी देते हुए लिखा- 'मैं बहुत दुखी हूं... हमने इस बहादुर आत्मा को खो दिया। कृपया, परिवार और बच्चों के लिए प्रार्थना कीजिए कि वह इस नुकसान को सह सके।'
 


वहीं डाॅक्टर मोनिका के इस ट्वीट के बाद कई यूजर्स समेत सोनू सूद ने भी शोक व्यक्त किया। सोनू ने लिखा- ‘बहुत बहुत दुखद। कभी नहीं सोचा था कि वो अपने परिवार को दोबारा देखने में सक्षम नहीं होगी। जिंदगी बहुत अन्यायपूर्ण है। कितने ही जीवन थे जो जीने के लायक थे लेकिन खो दिए। यह मायने नहीं रखता कि हमारी जिंदगी कितनी ही सामान्य क्यों ना हो जाए लेकिन हम इस दौर से कभी बाहर नहीं निकल पाएंगे।

 

Related News