27 APRSATURDAY2024 4:21:57 AM
Nari

साल 2022 में इन राशियों की Love Life रहेगी जबरदस्त, इनके घर बज सकती है शहनाई

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Dec, 2021 10:27 AM
साल 2022 में इन राशियों की Love Life रहेगी जबरदस्त, इनके घर बज सकती है शहनाई

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, आने वाले नए साल की शुरुआत में ही प्रेम और रोमांस के ग्रह शुक्र, धनु राशि में स्थित रहेंगे। ऐसे में बात राशियों की लव लाइफ की करें तो चलिए जानते हैं कि साल 2022 का साल किन राशियों की लव लाइफ में रोमांस बरकार रखेगा। इसके अलावा किन लोगों को संभल कर रहने की जरूरत है।

PunjabKesari

Pc: freepik

मेष राशि- नया साल कपल्स के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान पार्टनर्स के बीच आपसी विश्वास बढ़ेगा। आप साथी के साथ आरामदायक बंधन साझा करेंगे। इसके अलावा जो लोग रिलेशनशिप में हैं वे शादी के बंधन में बंध सकते हैं।


वृष राशि- इस राशि के लोगों को पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ता बनाने की ओर ध्यान देना चाहिए। इन्हें पार्टनर के साथ लड़ने या किसी तरह का उनपर दोष लगाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही कुछ कहने से पहले एक बार सोच लेने में भलाई है। साथी का विश्वास जितने पर आपको पार्टनर का दिल से सपोर्ट मिलेगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

 

मिथुन राशि- इस राशि वालों के लि आने वाला साथ लव लाइफ के लिए वरदानस्वरूप होगा। आप पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ता बनाने में सफल होंगे। पहले से रिलेशनशिप में रह रहें लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं। इसके लिए आप साथी को गिफ्ट्स देकर या इशारों से प्यार का इजहार करते रहें।

 

कर्क राशि- इस राशि के लोगों को अपने रिश्ते के प्रति पार्टनर को अपनी ईमानदारी दिखाने की जरूरत है। एक-दूसरे के साथ क्लालिटी टाइम बिताकर आप अपनी लव लाइफ को और भी बेहतर बना सकते हैं।

PunjabKesari

Pc: Times of india

सिंह राशि- इन्हें अपने रिश्ते में भावना व विश्वास की जरूरत है। इससे आपके प्रेम में और भी मिठास व खुशी की एहसास होगा। जरूरत पड़ने पर आपको पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इससे आपके प्यार में मजबूती आएगी।

 

कन्या राशि- नए साल में इस राशि वालों की लव लाइफ अच्छी व रोमांस से भरी रहेगी। आपको अपने रिश्ते में सुख व खुशहाली का अनुभव होगा। सिंगल लोगों को मनचाहा साथी मिल सकता है। आप साथी की अच्छे से केयर करेंगी, जो आपके पार्टनर को बेहद पसंद आएगी।

 

तुला राशि- तुला राशि वाले नए साल में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इसके साथ पहले से मैरिड कपल्स की लव लाइफ रोमांटिक व शांतिमय रहेगी। आपको साथी के प्रति गलत व्यवहार व भावना रखने से बचना है। पहले से किसी रिलेशनशिप वाले कपल्स लव लाइफ को खूब एन्जॉय करेंगे।

 

वृश्चिक राशि- ये लोग अपने रिश्ते को लेकर एकदम संतुष्ट रहेंगे। आपका जीवन गतिशीलता से भरा रहने से आप जिंदगी का हर पल खूब एन्जॉय करेंगे। पार्टनर की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। इन्हें मनचाहा साथी मिल सकता है। ऐसे में इस नए साल में आप अपने जीवन को बेहतर ढंग से संतुलित करके बिता सकते हैं।

 

धनु राशि- धनु राशि वाले पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। इससे इन्हें रिश्ते को मजबूती दिलाने में मदद मिलेगी। वहीं पहले के किसी रिलेशनशिप में बंधे लोग शादी कर सकते हैं। पार्टनर पर पूरा भरोसा करने की कोशिश करें। ताकि आपकी लव लाइफ अच्छे से चल सके।

PunjabKesari

Pc: freepik

मकर राशि- इस राशि के लोगों को साल की शुरूआत में लव लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती है। मगर जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा संबंधों में मिठास आती जाएगी। आपके आत्मविश्वास में सुधार होने के साथ आप प्रेम के मामलों में शांत होते रहेंगे। बस बोलने से पहले एक बार जरूर सोचें। ऐसी कोई बात कहने से बचें जिससे साथी को ठेस पहुंचे। अपने शब्दों के चयन पर ध्यान दें।

 

कुंभ राशि- नए साल में अपने पार्टनर से मधुर संबंध बनाने की कोशिश करें। अपनी समझ को बढ़ाएं ताकी साथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत और प्रगतिशील बने। अपनी योजनाओं पर सुधार लाने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने व समय बीताना भी सही रहेगा।

 

मीन राशि- मीन राशि के जातक जो अविवाहित हैं उनके प्रेमी जीवन की शुरुआत हो सकती है। ऐसे में नए साल में इनकी लव लाइफ सुखमय व खुशहाल रहेगी। पार्टनर के साथ स्पष्ट संवाद बनाए रखें और कोई परेशानी होने पर तुंरत बात करके उसे सुलझा लें।

 

Related News