26 APRFRIDAY2024 12:07:16 AM
Nari

LFW 2017 Day1 : वरुण धवन की रैंपवॉक ने मचाया धमाल

  • Updated: 03 Feb, 2017 05:48 PM
LFW 2017 Day1 :  वरुण धवन की रैंपवॉक ने मचाया धमाल

फैशनः लैक्मे फैशन वीक समर /रिसॉर्ट 2017 का आयोजन मुंबई के जियो गार्डन में हुआ जो 1  से 5 फरवरी तक चलेगा। इस शो के पहले दिन मशहूर फैशन डिजाइनर डिजाइनर कुनाल रावल, करिश्मा शाहनी खान (का-शा), एका, देव आर निल, अमित अग्रवाल, उर्वशी कौर, डिजाइनर लेबल अंतर-अग्नि,  जेन नेक्स्ट, फैशनफंडा आदि शामिल थे।
 

जैन नेक्स्ट ने शो की शुरुआत अपनी ट्रैडीशनल स्टाइल कलैक्शन से की जो अलग-अलग संस्कृति से इंस्पायर्ड थी। वहीं, युवा और प्रतिभाशाली फैशन डिजाइनर कुनाल रावल की मैनवियर कलैक्शन “The Race of Separates”  के लिए बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने रैंपवॉक की और शोस्टापर भी रहें। स्टेज पर मजा तो तब दोगुना हो गया जब उन्होंने एक्टर अर्जुन कपूर को भी रैंपवॉक में खींच लिया। मॉडल्स ने कुर्त्ता व चुड़ीदार पैंट के साथ बंदगला जैकेट पहनकर रैंपवॉक की। ट्रैडीशनल आऊटफिट में वरुण काफी स्मार्ट लग रहे थे। उन्होंने क्रीम कलर की स्लीवलेस बंदगला जैकेट वियर की। खास बात यह थी उनके जैकेट की बाजु कुर्त्ते के साथ स्टीच की गई थी। जैकेट पर की गई knot इम्ब्रायडरी काफी उभर कर आ रही थी। 
 

वहीं, करिश्मा शाहनी खान के लेबल का-शा में टैड्रीशन और विंटेज स्टाइल का अच्छा फ्यूजन देखने को मिला। वहीं डिजाइनर उज्जवल दुबे ने अपने लेबल अंतर अग्नि में मेल फीमेल दोनों की कलैक्शन पेश की जो लोगों को खूब पसंद भी आईं। डिजाइनर रीना सिंह लेबल एका की कलैक्शन में वाटर कलर के साथ ब्लॉक प्रिंट, फ्लोरल, लैस और इम्ब्रायडरी वर्क में वैस्टर्न समर वॉर्डरोब कलैक्शन देखने को मिली। लेबल दी पॉट प्लांट के डिजाइनर रेशम करमचंदानी और सान्या सूरी ने वैस्टर्न और ट्रैडीशनल दोनों तरह की कलैक्शन प्रस्तुत की। 
 

शो का समापन डिजाइनर अमित अग्रवाल की ट्राइबल स्टाइल कलैक्शन से हुआ। अमित अग्रवाल ने ट्रैडीशनल फैब्रिक को नए तरीके से वियर करने की अपनी बखूबी कलैक्शन पेश की, जिसमें मैटेलिक, बाटिक प्रिंट, बिट पटोला साड़ी, सिल्क और चंदेरी फैब्रिक का इस्तेमाल किया। मॉडल्स ने डिफैरेंट स्टाइल और कलर की ड्रैसेज पहन रैंपवॉक की।

 

                                                                                                                         - वंदना डालिया

Related News