04 MAYSATURDAY2024 4:34:07 AM
Nari

सिर्फ बुधवार को जन्मीं लड़कियों में होती हैं ये खास खूबियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 14 Dec, 2021 01:42 PM
सिर्फ बुधवार को जन्मीं लड़कियों में होती हैं ये खास खूबियां

हिंदू धर्म में हर दिन का अलग-अलग महत्व माना गया है। वहीं सप्ताह के सभी दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है। बात बुधवार की करें तो यह दिन प्रथम पूजनीय गणेश जी का माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इस दिन पैदा हुई लड़कियों पर भगवान गणेश जी की असीम कृपा होती हैं। ये लड़कियां अपने तेज दिमाग व मीठी वाणी से हंसी-खुशी जीवन की हर समस्या से गुजरकर जीत हासिल करती है। वहीं प्यार के मामले में भी ये लड़कियां लक्की मानी जाती है। चलिए जानते हैं बुधवार को जन्मीं लड़कियों के बारे में...

भगवान गणेश जी की विशेष कृपा

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश जी का माना जाता है। ऐसे में इन दिन पैदा हुई लड़कियों पर गणेश जी की विशेष कृपा रहती हैं। ये लड़कियां धर्म-कर्म के मुताबिक चलती हैं। वहीं स्वभाव से ये शांतिप्रिय व तेज बुद्धि की मालिक होती हैं। ये हर किसी के साथ ईमानदारी से रिश्ता निभाती है।

परिवार को अहमियत देने वाली

ये लड़कियां अपने पार्टनर व परिवार को बेहद अहमियत देती हैं। ये उनकी हर छोटी-बड़ी बात व जरूरत का बखूबी ध्यान रखती है। साथ ही परिवार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं।

मीठा बोलने वाली

बुधवार को जन्मीं लड़कियां अपनी मीठी आवाज के किसी को भी पलभर में दिवाना बना देती हैं। ऐसे में लड़के जल्दी ही इनसे इंप्रेस होकर दोस्त बनने की कोशिश करते हैं।

तेज दिमाग की मालिक

इस दिन पैदा हुई लड़कियां तेज दिमाग की मालिक होती हैं। ये हर काम को सूझ-बूझ से करती हैं। ये सामाज में काफी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका अदा करती हैं। इसके साथ ही हर किसी की मदद को तैयार रहती हैं। ऐसे में इनके दोस्तों की लिस्ट बेहद लंबी होती हैं।

 परिस्थितियों के अनुसार चलन वाली

ये लड़कियां परिस्थितियों से भागने की जगह पर उनका सामना करने में विश्वास रखती हैं। ये लड़कियां हर सिचुएशन में खुद को ढालने में सक्षम होती हैं। इनकी इस खूबी के चलते ये जल्दी ही जीत की ओर बढ़ती है।

प्यार के मामले में लक्की

इनके प्यारे व मिलनसार स्वभाव के चलते लड़के इनसे जल्दी इंप्रेस हो जाते हैं। वहीं ये जल्दी ही सामने वाले के प्रति आकर्षित हो जाती है। मगर एक बार सच्चा प्यार होने से ये पार्टनर के साथ पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। वहीं शादी की बात आने पर ये एक समझदार व केयरिंग पार्टनर को चुनती हैं।

हर काम में परफेक्ट

बुधवार को जन्मीं लड़कियां हर काम को पूरी लगन व ईमानदारी से करती हैं। इसलिए इनका हर काम एकदम परफेक्ट होता हैं। ये आमतौर पर सिंगिंग, डांसिंग, शिक्षा आदि क्षेत्र में अपना नाम कमाती है। मगर अक्सर ये एक ही कार्यक्षेत्र में लंबे समय तक टिक नहीं पाती हैं। वहीं दूसरी ओर ये हर काम में अपना फायदा सबसे पहले देखती हैं। ऐसे में इनकी इस सोच के कारण लोग जल्दी ही इनका साथ छोड़ देते हैं। साथ ही ये अक्सर कई कामों को जल्दबाजी में करने की करती हैं। इसके कारण कई बार इन्हें खाली हाथ रहना पड़ता है।

खूबसूरत व आत्मनिर्भर

इस दिन पैदा हुई लड़कियां दिमाग से तेज होने के साथ बेहद खूबसूरत होती हैं। ऐसे में लड़के जल्दी ही इनसे आकर्षित हो बैठते हैं। इसके साथ ही ये लड़कियां आत्मनिर्भर होती हैं। ये अपने सभी काम पूरी लगन व आत्मविश्वास से करती है। ऐसे में ये जल्दी ही ऊंचाइयों के शिखर को छूती हैं।

भावुक

इस दिन जन्मीं लड़कियां भावुक होती हैं। ऐसे में ये हर छोटी-छोटी बात को जल्दी ही रूठ जाती हैं। वहीं इनकी ये बात इनके पार्टनर को बेहद पसंद आती हैं। प्यार के मामले में तो ये लक्की होती हैं। इसके अलावा इन्हें सही समझ पर प्यार से या झूठ बोलकर अपनी बात मनवाना बखूबी आता हैं।

Related News