21 SEPSATURDAY2024 3:03:54 PM
Nari

ग्लॉसी रेड लिप्स से लेकर पिंक ब्लश तक, करीना कपूर के सिग्नेचर मेकअप लुक को आप भी कर सकते  हैं ट्राई

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Sep, 2024 12:53 PM
ग्लॉसी रेड लिप्स से लेकर पिंक ब्लश तक, करीना कपूर के सिग्नेचर मेकअप लुक को आप भी कर सकते  हैं ट्राई

नारी डेस्क:  बॉलीवुड में खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में करीना कपूर का नाम सबसे पहले आता है। वह फैशन स्टाइल के साथ साथ अपने मेकअप को लेकर भी काफी एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। काजल-रिम्ड आई मेकअप से लेकर न्यूड ग्लॉसी लिप्स तक, वह हमेशा अपने लुक्स में एक बैलेंस बनाकर रखती हैं, जिससे उनकी ब्यूटी और स्टाइल दोनों उभरकर सामने आते हैं। अगर आप भी बेबो की तरह मेकअप के दीवाने हैं, तो आज हम आपको उनके कुछ सिग्नेचर लुक्स और मेकअप टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आसानी से फॉलो किया जा सकता है।

PunjabKesari

न्यूड मेकअप लुक

करीना अक्सर अपने मेकअप में न्यूड और नेचुरल शेड्स का चुनाव करती हैं। इसके लिए आप बेस को हल्का और नैचुरल रखें, और न्यूड टोन की लिपस्टिक का चुनाव करें। यह लुक दिन के इवेंट्स और ऑफिस के लिए परफेक्ट है। त्वचा पर हल्का फाउंडेशन या BB/CC क्रीम लगाएं, जिससे नेचुरल ग्लो मिले। होठों पर न्यूड पिंक या बेज लिपस्टिक लगाएं। गालों पर हल्का  पीच ब्लश और नैचुरल हाइलाइटर का टच दें।

 

स्मोकी आईज़ लुक

 करीना की स्मोकी आईज़ बेहद पॉपुलर हैं, खासकर रेड कार्पेट इवेंट्स पर। यह लुक डार्क आईशैडो और काजल के साथ किया जाता है। इसके लिए आंखों पर ब्लैक या चारकोल आईशैडो लगाएं, और इसे अच्छे से ब्लेंड करें। नीचे और ऊपर की पलकों पर गहरा काजल और आईलाइनर लगाएं। मस्कारा की 2-3 कोट्स से आंखों को बोल्ड लुक दें।

PunjabKesari
ग्लॉसी रेड लिप्स

करीना रेड लिप्स के साथ क्लासिक मेकअप लुक्स को बेहद ग्रेसफुली कैरी करती हैं। इस लुक में फोकस होठों पर होता है, और बाकी मेकअप मिनिमल रखा जाता है। अगर आप भी ये लुक चाहती हैं तो इसके लिए   चेहरे पर  सॉफ्ट बेस बनाएं, जिसमें हल्का फाउंडेशन और पाउडर हो। आंखों पर सिर्फ मस्कारा लगाएं या हल्का आईलाइनर लगाएं। होठों पर रेड ग्लॉसी लिपस्टिक लगाएं। यह लुक शाम के फंक्शन्स या पार्टियों के लिए परफेक्ट है।

नो-मेकअप लुक

 करीना का "नो मेकअप" लुक दिखने में बेहद सॉफ्ट और नैचुरल होता है, जिससे उनकी नैचुरल ब्यूटी निखरती है। इसके लिए  सिर्फ मॉइश्चराइज़र और प्राइमर के साथ हल्का टिंटेड मॉइश्चराइजर या BB क्रीम इस्तेमाल करें। हल्के से गालों पर रोज़ ब्लश और होठों पर लिप बाम लगाएं। आंखों पर सिर्फ मस्कारा का इस्तेमाल करें ताकि लुक नैचुरल दिखे।

PunjabKesari

पिंक ब्लश 

करीना कभी-कभी हल्के और फ्रेश पिंक शेड्स में भी नजर आती हैं, जो उनके लुक को सॉफ्ट और रोमांटिक बनाता है। आप भी इाके लिए  गालों पर पिंक ब्लश का इस्तेमाल करें। आंखों पर हल्का आईलाइनर0 लगाएं और मस्कारा का एक कोट लगाएं। होठों पर सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक या लिप ग्लॉस का उपयोग करें।

अतिरिक्त टिप्स

   - करीना की त्वचा हमेशा ग्लो करती है, जिसका राज उनके स्किनकेयर रूटीन में छिपा है। वह मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेशन  का खास ख्याल रखेती हैं।
   - करीना का लुक अक्सर सॉफ्ट और नैचुरल होता है, इसलिए मेकअप में ओवरडू न करें।
   - आंखों को हाइलाइट करें, लेकिन हमेशा बैलेंस बनाए रखें। 
    -जब आप बोल्ड लिप्स लगाएं, तो आंखों को सटल रखें, और जब आप स्मोकी आईज़ करें, तो होठों को न्यूड रखें।

Related News