
नारी डेस्क: अभिनेत्री-फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ कंगना रनौत ने रेस्तरां संचालक बनकर अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन की सबसे खास परियोजनाओं में से एक है और यह उनका ही विस्तार है। वह अपने नए कैफे को 14 फरवरी यानी Valentine’s Day के दिन ओपनिंग करेगी।
कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर द माउंटेन स्टोरी नाम से अपने कैफे की घोषणा की और एक वीडियो साझा किया, जिसमें अभिनेत्री-फिल्म निर्माता ने गर्व के साथ अपनी हिमाचली जड़ों को प्रदर्शित किया। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया था- "बचपन का सपना जीवंत हो गया, हिमालय की गोद में मेरा छोटा सा कैफे। द माउंटेन स्टोरी, यह एक प्रेम कहानी है। #द माउंटेन स्टोरी 14 फरवरी को खुल रही है।"

कंगना ने कहा: "यह निस्संदेह मेरे जीवन की सबसे खास परियोजनाओं में से एक है। शेयर किए गए वीडियो में कंगना रनौत बर्फ से ढकी चोटियों से घिरे एक खूबसूरत स्थान पर पहुंचती हुई दिखाई दे रही हैं। जैसे ही वह अंदर कदम रखती हैं, उनका उनके कर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है, जिन्होंने स्थानीय विरासत के प्रतीक के रूप में पारंपरिक हिमाचली टोपी पहनी हुई है।

इसके बाद कैमरा कैफ़े के आकर्षक अंदरूनी हिस्सों में घूमता है, जो लकड़ी के फ़र्नीचर, सुंदर लैंप और एक फायरप्लेस से सजा हुआ है जो आरामदायक, घरेलू माहौल को बढ़ाता है। वीडियो में एक शानदार हिमाचली थाली की झलक भी दिखाई गई है, जिसमें कई तरह के प्रामाणिक स्थानीय व्यंजन शामिल हैं। कैफे का आउटडोर बैठने का क्षेत्र हिमालय की लुभावनी पृष्ठभूमि के सामने एक बेजोड़ भोजन अनुभव का वादा करता है। वीडियो के अंत में, कंगना दर्शकों को द माउंटेन स्टोरी का अनुभव करने के लिए गर्मजोशी से आमंत्रित करती हैं, और फिर घोषणा करती हैं कि कैफे आधिकारिक तौर पर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर अपने दरवाजे खोलेगा।