08 MAYWEDNESDAY2024 2:22:38 PM
Nari

जन्माष्टमी के प्रसाद माखन-मिश्री खाने से मिलेंगे 12 लाजवाब फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Aug, 2021 11:23 AM
जन्माष्टमी के प्रसाद माखन-मिश्री खाने से मिलेंगे 12 लाजवाब फायदे

आज जन्माष्टमी का पावन त्योहार है। ऐसे में लोग भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं। साथ ही उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाया जाता है। माखन-मिश्री एक प्रसिद्ध भारतीय पारंपरिक मिश्रण है, जो भगवान कृष्ण के प्रिय भोग में से एक है। इसमें माखन में दरदरी पिसी मिश्री मिलाकर लड्डू गोपाल को भोग लगाया जाता है। वहीं यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना 1 चम्मच इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

 

चलिए आज हम आपको माखन-मिश्री खाने के बेमिसाल फायदे बताते हैं...

- ​इम्यूनिटी बढ़ाए

माखन और मिश्री में पोषक तत्व व औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका एक साथ सेवन करने से तेजी से इम्यूनिटी बढ़ने में मददम मिलती है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, खांसी व अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

PunjabKesari

- स्मरण शक्ति बढ़ाए

रोजाना माखन में मिश्री मिलाकर खाने से स्मरण शक्ति मजबूत होती है। ऐसे में आप अपने बच्चे की डेली डाइट में इसे शामिल कर सकती है। इसके सेवन से मानसिक और शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है।

- जोड़ों में अकड़न करे कम

इसका सेवन करने से जोड़ों में चिकनाई आती है। खासतौर पर घर का मक्खन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इससे शरीर को कई जरूरी तत्व आसानी से मिल जाते हैं। मक्खन में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम आदि तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से हड्डियों में मजबूती आती है। साथ ही हड्डियों का रोग लगने से बचाव रहता है।

- बवासीर में फायदेमंद

बवासीर से परेशान लोगों को माखन-मिश्री खाने से फायदा मिलता है। यह शरीर में लेक्सेटिव एजेंट की तरह काम करता है।‌‌ ऐसे में बवासीर के लक्षण कम करने में मदद मिलती है।

- वजन घटाने में कारगर

सफेद मक्खन में लेसिथिन पर्याप्त में होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है।‌‌ साथ ही इसमें सोडियम बहुत कम होता है। ऐसे में रोजाना सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से वजन कम करने व कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

- आंखों की रोशनी बढ़ाए

माखन-मिश्री में बीटा कैरीटीन अधिक मात्रा में मौजूद होता है। इसका नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही आंखों संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

- वजन घटाने में कारगर

सफेद मक्खन में लेसिथिन पर्याप्त में होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है।‌‌ साथ ही इसमें सोडियम बहुत कम होता है। ऐसे में रोजाना सीमित मात्रा में इसका सेवन करने से वजन कम करने व कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

- सिरदर्द से आराम

अक्सर लोगों को सिरदर्द की समस्या रहती है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार इसका सेवन करने से ‌‌‌‌‌सिरदर्द से आराम मिलता है।  

- एनर्जी बूस्टर है माखन मिश्री

अपने ताजा स्वाद के अलावा माखन मिश्री एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। शरीर में थकावट या कमजोरी महसूस होने पर अगर जरा सा माखन मिश्री खा लिया जाए, तो आप एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

- मुंह के छाले हटाए

मुंह के छालों की समस्या में माखन-मिश्री खाने से फायदा मिलता है।

- पाचन शक्ति बढ़ाए

मिश्री में मौजूद पोषक तत्व पाचन दुरुस्त करने में मदद करते हैं। आप पाचन तंत्र सही रखने के लिए रोजाना भोजन के बाद 1 चम्मच माखन-मिश्री खा सकती है।

- ​गले की गराश से दिलाए आराम

माखन-मिश्री इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ रिफ्रेशिंग इफेक्ट देता है। ऐसे में इसका सेवन करने से गले की खराश वह दर्द से आराम मिलता है।

 

 

Related News