28 MARSATURDAY2026 7:55:43 PM
Life Style

बीच हवा में फेल हुआ इंडिगो के विमान का इंजन, पायलट की समझदारी से बची 160 लोगों की जान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Mar, 2026 01:18 PM
बीच हवा में फेल हुआ इंडिगो के विमान का इंजन, पायलट की समझदारी से बची 160 लोगों की जान

नारी डेस्क: शनिवार का दिन उन यात्रियों पर भारी पड़ गया जो इंडिगो के विमान से विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रहे थे।  इंजन में खराबी के कारण शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा। विमान में 160 यात्री सवार थे, जो मौत को छूकर लौटे। इस दौरान  पूरे रनवे-28 को हाई अलर्ट पर रखा गया।
 

यह भी पढ़ें: फेमस एक्टर की 44 साल की उम्र में मौत
 

एक सूत्र ने कहा- ''इंडिगो की विशाखापत्तनम-दिल्ली उड़ान 6ई 579 के एक इंजन में खराबी के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न 10.39 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई।'' सूत्र ने बताया कि बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम' के अनुसार, विमान पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट पर उतरा। 


यह भी पढ़ें: ऑफिस की ये आदतें बना रही हैं Liver  को Fatty, अभी भी वक्त है संभल जाओ 
 

सूत्र ने बताया- दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से कुछ समय पहले पायलट ने विमान के एक इंजन में खराबी की जानकारी दी। आपात स्थिति से निपटने के लिए रनवे-28 को तुरंत खाली कराया गया और दमकल की गाड़ियां, एंबुलेंस तथा मेडिकल टीमों को तैनात कर दिया गया।  कुछ ही मिनट बाद इंडिगो के इस विमान को योजना के तहत रनवे-28 पर लैंड कराया गया।
 

Related News