20 APRSATURDAY2024 8:40:44 AM
Nari

घर से निकलते समय दिखाई दें ये चीजें तो समझ जाएं मिलने वाली है सफलता

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Sep, 2021 10:38 AM
घर से निकलते समय दिखाई दें ये चीजें तो समझ जाएं मिलने वाली है सफलता

घर से निकलते समय हमें बहुत सी चीजें दिखाई देती है। वहीं कई बार कुछ चीजें रास्ते में पड़ी मिल जाती है। वास्तु व ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इनमें से कई चीजें दिखना व मिलना बेहद ही शुभ होती है। ये जीवन में तरक्की, खुशहाली की ओर इशारा करती है। माना जाता है कि इससे बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

रास्ते में इन चीजों का मिलना

रास्ते में अचानक सिक्का, शंख, घोड़े की नाल, स्वास्तिक चिन्ह मिलना शुभ माना जाता है। यह बंद किस्मत के ताले खुलने की ओर इशारा करता है। इससे समझ जाएं कि आप भगवान की कृपा होने वाली है। ऐसे में उस चीज को घर के मंदिर में रखकर रोजाना पूजा करें। इसके अलावा उसे घर के आंगन या बाग की जमीन पर गाढ़ दें।

PunjabKesari

गन्ने का दिखना

सुबह काम पर जाते समय गन्ने का ढेर दिखना भी बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु व ज्योतिष शास्त्र अनुसार, गन्ने का ढेर को संपन्नता का प्रतीक होता है। इसका दिखाई देना आपकी मेहनत रंग लाने की ओर इशारा करता है। ऐसे में धन लाभ होने के योग बनते हैं।

गाय दिखना

हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। वहीं कहीं जाने दौरान रास्ते में गाय बछड़े को दूध पिलाती दिखें तो इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह यात्रा मंगलमय होने की ओर इशारा करती है। इसके अलावा गाय का गोबर दिखना भी शुभ संकेत देता है। मगर इसपर पैर पड़ने से बचें। नहीं तो किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।

PunjabKesari

अचानक उल्टा कपड़ा पहन लेना

अचानक व जल्दबाजी में अक्सर लोग उल्टा कपड़ा पहन लेते हैं। ऐसे में कई बार लोगों के बीच शर्मिंदा भी होना पड़ता है। मगर इस बात पर निराश होने की जगह खुश रहिए। वास्तु अनुसार अचानक उल्टा कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। यह जल्द ही घर में धन की देवी लक्ष्मी की कृपा होने की ओर इशारा करता है। मगर कई जगहों पर उल्टा कपड़ा पहनना सेहत को नुकसान होने का संकेत देता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहें।

 

Related News