19 JANMONDAY2026 8:40:49 PM
Nari

सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़कों के लिए भी जरूरी है HPV वैक्सीन, ये है टीका लगवाने की सही उम्र

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Jan, 2026 07:05 PM
सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़कों के लिए भी जरूरी है HPV वैक्सीन, ये है टीका लगवाने की सही उम्र

नारी डेस्क: हर साल जनवरी को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता महीने के तौर पर मनाया जाता है।   सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले आम कैंसरों में से एक है, और इसका मुख्य कारण HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) संक्रमण होता है। अच्छी बात यह है कि HPV वैक्सीन से इस कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं ये वैक्सीन किसे और कब लगवानी चाहिए


यह भी पढ़ें:  दर्दनाक हादसा... ट्रक से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चों की मौके पर मौत
 

 HPV वैक्सीन क्या है?

HPV वैक्सीन शरीर को उन खतरनाक HPV प्रकारों से बचाती है जो सर्वाइकल कैंसर, जननांग मस्से गले और अन्य जननांग कैंसर का कारण बनते हैं। ऑन्कोलॉजिस्ट के अनुसार 9 से 14 साल की लड़कियों और लड़कों  को यह वैक्सीन सबसे ज़्यादा फायदा देती है।  इस उम्र में वैक्सीन लगाने से शरीर में बेहतर इम्यून रिस्पॉन्स बनता है। यौन सक्रियता से पहले वैक्सीन लगना सबसे प्रभावी माना जाता है। 


इस उम्र में भी लगवा सकते हैं वैक्सीन

जो लोग पहले वैक्सीन नहीं लगवा पाए, वे इसे 15 से 26 की उम्र में कभी भी लगवा सकते हैं। इस उम्र में 3 डोज की जरूरत होती है। पहले से HPV एक्सपोज़र हो सकता है, लेकिन फिर भी सुरक्षा मिलती है।  27 से 45 साल की उम्र में डॉक्टर की सलाह से वैक्सीन लगवाई जा सकती है।  यह पूरी तरह रोकथाम नहीं, लेकिन भविष्य के संक्रमण से सुरक्षा  देती है
 

यह भी पढ़ें:  चांदी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार पहुंची 3 लाख के पार


 वैक्सीन के बाद जांच जरूरी है

वैक्सीन के बावजूद महिलाओं को पैप स्मीयर टेस्ट और HPV टेस्ट  नियमित रूप से कराते रहना चाहिए। HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है। सही उम्र में और सही समय पर लगवाने से यह अधिकतम सुरक्षा देती है। जागरूकता + वैक्सीनेशन + नियमित जांच = सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा। 


सर्वाइकल कैंसर से खुद को कैसे बचाएं

सुरक्षित यौन संबंध कायम करें। सिर्फ अपने पार्टनर के साथ ही शारिरिक संबंध बनाना चाहिए।  बीमारी का पता चल जाए तो उसे टाले नहीं।  यह टीका युवा लड़कियों और किशोरियों को ही दिया जाता है। ऐसी लड़कियां जिन्हें पीरियड्स आना शुरू हो गया हो वो इस टीका को लगवा सकती हैं। टीका लगाने के बाद यौन संबंध कायम करने से होने वाला संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। ज‍िन माता-प‍िता को अपनी बेटी को बीमार‍ियों से दूर रखना है वो इस वैक्‍सीन को लगवा सकते हैं। 

Related News