05 DECFRIDAY2025 4:24:04 PM
Nari

हर लड़की को खाना चाहिए होममेड लड्डू, पीरियड्स की दिक्कतें होंगी दूर

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 15 Jul, 2025 03:05 PM
हर लड़की को खाना चाहिए होममेड लड्डू, पीरियड्स की दिक्कतें होंगी दूर

नारी डेस्क: महिलाओं के लिए मासिक धर्म या पीरियड्स का सही और नियमित होना उनकी सेहत का अहम संकेत माना जाता है। अगर पीरियड्स समय पर आते हैं और सही ढंग से होते हैं, तो यह बताता है कि आपकी अंदरूनी सेहत अच्छी है। लेकिन कई बार लड़कियों को पीरियड्स में देरी, अनियमितता या दर्द जैसी समस्याएं होती हैं, जो चिंता का विषय बन जाती हैं। ऐसे में घरेलू उपाय अपनाकर आप अपने मासिक धर्म चक्र को सुधार सकती हैं। हर लड़की को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह नुस्खा आयरन की कमी को पूरा करता है और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं इस होममेड लड्डू की रेसिपी और इसके फायदे।

होममेड लड्डू: पीरियड्स के लिए खास

किरण कुकरेजा के मुताबिक, 15 साल की उम्र से ऊपर की लड़कियों के लिए चना और गुड़ से बना लड्डू एक बेहतरीन स्नैक है। यह लड्डू पीरियड्स को स्वस्थ बनाए रखने के साथ-साथ शरीर में आयरन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है।

लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री

1 कप भुना हुआ चना (लगभग 200 ग्राम)

½ कप गुड़ (लगभग 100 ग्राम)

4-5 टेबलस्पून भुने हुए तिल

लड्डू बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में 1 छोटा चम्मच घी डालें और गुड़ को इसमें पिघला लें। जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए, तो इसे भुने हुए चने और तिल के ऊपर डालें। अच्छी तरह से सभी चीजों को मिलाएं और मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

ये भी पढ़ें: पेट फूलना और अपच महिलाओं में सिर्फ गट प्रॉब्लम नहीं बल्कि इस गंभीर बीमारी का संकेत

लड्डू खाने का सही समय

इस लड्डू को आप शाम 4 से 5 बजे के बीच नाश्ते के रूप में खा सकती हैं। यह समय आपके लिए सबसे अच्छा माना गया है ताकि आपका शरीर इसे अच्छे से पचा सके और इसके पोषक तत्व प्रभावी हों।

PunjabKesari

इस लड्डू के फायदे

यह लड्डू जिंक, मैग्नीशियम, बायोटिन, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है। ये तत्व मासिक धर्म चक्र को नियमित रखने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। आयरन की कमी से लड़ने में भी यह लड्डू बहुत कारगर है, जिससे शरीर में थकान और कमजोरी कम होती है। इसके सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और अन्य परेशानियां कम होती हैं।

यह नुस्खा एक सामान्य घरेलू उपाय है और इसे अपनाना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आपको पीरियड्स से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं या लगातार दिक्कत हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। किसी भी दवा या इलाज से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है और किसी भी प्रकार की दवा या इलाज का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए अपने चिकित्सक से संपर्क करें।

 

 

Related News