26 APRFRIDAY2024 3:49:00 AM
Nari

...इसलिए अपने से कम उम्र के लड़कों को डेट करती हैं लड़कियां!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 18 Jul, 2018 03:10 PM
...इसलिए अपने से कम उम्र के लड़कों को डेट करती हैं लड़कियां!

आज प्रियंका चोपड़ा अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका इन दिनों ब्वॉयफ्रैंड निक जोनास के साथ अपने लव अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटौर रही हैं। क्या आप जानते है प्रियंका चोपड़ा जिस शख्स को डेट कर रही है वो उनसे उम्र में 10 साल छोटे हैं। प्रियंका और निक जोनास की लव स्टोरी देखकर यह बात तो सच साबित हो जाती है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है, वह कभी भी किसी के साथ भी हो सकता हैं। 

 


पहले समय में देखा जाता था कि मां-बाप अपनी बेटी के लिए हमेशा उससे बड़ी उम्र का लड़का चुनते थे लेकिन जमाने के साथ लोगों की सोच भी बदल चुकी हैं। आज लड़की अपने से कम उम्र तो लड़का अपने बड़ी उम्र की लड़की को अपना लाइफ पार्टनर चुन लेता हैं। ऐसा कनेक्शन ही प्रियंका और निक जोनास के रिश्ते में हैं लेकिन क्या आप जानते है कि अपने से कम उम्र का लाइफ पार्टनर चुनने में भी काफी फायदे होते हैं अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको उन्हीं वजहों के बारे में बताते है जिनकी वजह से लड़की अपने से कम उम्र के लड़के को डेट करना पसंद करती है और उसे ही अपना हमसफर बनाना चाहती है। 

 


1. उम्र का नहीं होता एहसास 
जब दोनों पार्टनर में से किसी एक की उम्र कम होती है तो उसके साथ रहकर कभी अपनी बढ़ती उम्र का एहसास ही नहीं होता। अपने से छोटी उम्र के लड़के साथ लड़कियां अपनी उम्र को कभी महसूस नहीं करती क्योंकि कम उम्र के लड़के काफी एक्टिव और स्पोर्टी होते हैं, उन्हें हर पल को बखूबी जीना आता है। ऐसे ही उनके साथ रहने वाली लड़कियां खुद को एक्टिव समझने लगती हैं। 

 

2. रोमांटिक स्वभाव 
बड़े उम्र का व्यक्ति हमेशा तुजुर्बे वाली बातें करता है और उनके बीच का रोमांस भी कम होता हैं लेकिन कम उम्र के लड़के हमेशा पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड में रहते है। शायद यहीं वजह है कि लड़कियां अपने से कम उम्र का पार्टनर चुनती हैं। वहीं कम उम्र का पार्टनर अपनी क्यूट हरकतों से हमेशा लड़कियों को इम्प्रैस करता रहता हैं। 

 

3. एक्सपीरियंस शेयर
अधिक उम्र की लड़कियों को हमेशा अपने से कम उम्र के पार्टनर से ज्यादा अनुभव होता हैं। करियर और लव लाइफ से जुड़ी बातों को लेकर उनमें ज्यादा अनुभव होता हैं, जिसे वह अपने पार्टनर से शेयर करती है और उसकी इन सब चीजों में मदद करती हैं। 

 

4. शारीरिक संबंध
एक शोध के मुताबिक, कम उम्र के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने से कोई नुकसान नहीं होता। दरअसल, बड़ी उम्र की महिलाओं को देखकर लड़कों में टेस्टेस्टेरोन का लेवल बढ़ जाता है, जिस वजह से वह अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं की तरफ जल्द आकर्षित हो जाते हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News