01 MAYWEDNESDAY2024 2:39:36 PM
Nari

Google के CEO सुंदर पिचाई ने कोविड-19 में मदद के लिए भारत को दी 135 करोड़ रुपए की आर्थिक सहयाता

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 26 Apr, 2021 09:41 PM
Google के CEO सुंदर पिचाई ने कोविड-19 में मदद के लिए भारत को दी 135 करोड़ रुपए की आर्थिक सहयाता

देश में चल रही कोरोना की दूसरी लहर के बीच जहां सभी तरफ कोहराम मचा हुआ हैं वहीं राज्यों में आई ऑक्सीजन की कमी भी लोगों की जान को खतरे में डाल रखा हैं।  लेकिन इसी बीच एक अच्छी खबर यह हैं कि टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट और गूगल के सीईओ सत्य नडेला और सुंदर पिचाई ने भारत को आर्थिक सहायता देने के लिए आगे हाथ बढ़ाया है। 
 

Google के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि Google और उनकी टीम UNICEF और  GiveIndia को 135 करोड़ रुपए उपलब्ध करवा रही है। इससे मेडिकल सप्लाई में मदद मिल सकेगी। वहीं Microsoft के सीईओ सत्या नडेला ने बताया कि कंपनी राहत कार्यों में मदद के लिए और जरूरी ऑक्सीजन कंसंट्रेशन डिवाइस खरीदने के लिए अपनी आवाज, रिसोर्स और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जारी रखेगी। 

PunjabKesari

सुंदर पिचाई ने एक ब्लॉग पोस्ट शेयर किया, जिसमें कोरोना से चलते कई गंभीर स्थिति पर विस्तार में जानकारी दी। कंपनी के इंडिया हेड और वीपी संजय गुप्ता के साइन वाले ब्लॉग पोस्ट में बताया कि 135 करोड़ रुपये के फंडिंग में गूगल से 2 ग्रांट्स शामिल हैं, जिनकी कीमत 20 करोड़ रुपए है। पहला ग्रांट GiveIndia के लिए है, जिसमें कोरोना संकंट में फंसे परिवारों को रोजाना के खर्चों में मदद की जाएगी। 
 

दूसरा ग्रांट UNICEF को दिया जाएगा। यह भारत में ऑक्सीजन और टेस्टिंग इक्विपमेंट समेत इंस्टेंट मेडिकल सप्लाई पहुंचाने में मदद करेगा। इस ग्रांट में कर्मचारियों द्वारा दिया गया दान भी शामिल है। वही ब्लॉग पोस्ट में यह भी बताया गया कि अब तक 900 से ज्यादा गूगल कर्मचारियों ने कोरोना काल में देश के लोगों की मदद के लिए 3.7 करोड़ रुपये योगदान में दिए।
 

वहीं यह भी बतां दें कि इस कोरोना काल में सोशल मीडिया Twitter, Instagram और Facebook जैसे माध्यम यूजर्स को कोविड-19 पीड़ितों और उनके परिवारों की मदद कर रहे हैं।  इसी प्रकार गूगल भी कोरोना वायरस वैक्सीन की जानकारी प्रदान करने के लिए अंग्रेजी समेत 8 राज्य भाषाओं में उपलब्ध करवा रहा है। 

Related News