02 MAYTHURSDAY2024 8:53:20 PM
Nari

कन्या पूजन में लड़कियों को गिफ्ट करें ये 5 चीजें, खुश हो जाएंगी छोटी-छोटी देवियां

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Oct, 2023 04:43 PM
कन्या पूजन में लड़कियों को गिफ्ट करें ये 5 चीजें, खुश हो जाएंगी छोटी-छोटी देवियां

नवरात्रि के आठवें दिन को अष्टमी और नौंवे दिन को महानवमी के रुप में जाना जाता है। दोनों ही दिन मां दुर्गा के भक्त पूरे दिल से मां की आराधना करने के बाद कन्या पूजन करते हैं। कन्या पूजन के दौरान छोटी-छोटी बच्चियों को हलवा, पूरी और चने का प्रसाद खिलाया जाता है। प्रसाद खिलाने के बाद कन्याओं को छोटे-छोटे उपहार भी तोहफे के तौर पर दिए जाते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा इन छोटी कन्याओं के रुप में आशीर्वाद देने घर में आती हैं। ऐसे में यदि आप भी इस नवरात्रि कन्याओं को कुछ अच्छे-अच्छे तोहफे देने की सोच रही हैं तो आज आपको कुछ ऐसी चीजें बताते हैं जो आप उन्हें तोहफे के तौर पर दे सकती हैं।

फल 

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन के समय आप लड़कियों को प्रसाद के तौर पर मौसमी फल जरुर दें। मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में कन्याओं को फल देने से आपके अच्छे कर्मों का फल कई गुणा होकर वापिस मिलता है। फलों में आप केला और नारियल कन्याओं को दे सकते हैं। यह दोनों चीजें कन्याओं को देने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। 

PunjabKesari

हेयर एक्सेसरीज 

छोटे बच्चियों के बालों में लगी रंग-बिंरगी एक्सेसरीज भी बहुत ही प्यारी लगती है। ऐसे में आप कन्या पूजन के दौरान उन्हें यह तोहफे के तौर पर दे सकते हैं। घर में आने वाली कन्याओं को आप हेयर क्लिप से लेकर कलरफुल हेयर बैंड, बीड्स जैसी चीजों का एक छोटा सा कॉम्बो पैक गिफ्ट में दे सकते हैं। 

श्रृगांर सामग्री 

नवरात्रि में आप कन्या भोज के बाद देवियों को उपहार के तौर पर श्रृंगार सामग्री दे सकते हैं। सबसे पहले श्रृंगार की सामग्री मां देवी को चढ़ाएं। इसके बाद मां को चढ़ाई हुई श्रृंगार सामग्री कन्याओं में बांट दे। मान्यताओं के अनुसार, कन्याओं को ग्रहण की गई श्रृंगार सामग्री सीधे देवी मां स्वीकार कर लेती हैं। 

PunjabKesari

लाल वस्त्र और चूड़ियां 

नवरात्रि के दौरान आप कन्याओं को उपहार में लाल वस्त्र और चूड़ियां देने का भी विशेष महत्व बताया गया है। लाल रंग को वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग के वस्त्र देने से व्यक्ति का मंगल भी मजबूत होता है। लाल वस्त्र में आप लाल रंग की चुनरी और कोई भी ड्रेस बच्चों को गिफ्ट में दे सकते हैं। 

स्टेशनरी किट 

कन्याओं को आप गिफ्ट में पेंसिल, रबर, पेन कलर और बाकी पढ़ाई से जुड़ी चीजों की किट बनाकर उन्हें दे सकते हैं। यह गिफ्ट बच्चों के लिए लंबे समय तक काम आएगा। 

PunjabKesari

Related News