24 APRWEDNESDAY2024 12:00:22 PM
Nari

डेंगू से जल्दी रिकवरी पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Sep, 2021 05:16 PM
डेंगू से जल्दी रिकवरी पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक टिप्स

बरसात के मौसम में मच्छर बढ़ने लगते हैं। इसके कारण डेंगू फैलने का खतरा रहता है। वहीं इस दौरान देशभर डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखने से इससे बचा सकता है। इसके अलावा आयुर्वेद अनुसार डेंगू बुखार होने पर डेली डाइट में  कुछ बदलाव करके जल्दी रिकवरी की जा सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

डेंगू बुखार के सामान्य लक्षण

. तेज बुखार
. सिर में असहनीय दर्द होना
. आंखों के पीछे, पीठ व शरीर में तेज दर्द होना
. जी मिचलाना या उल्टी आना

PunjabKesari

ऐसे में इन लक्षणों के देखने या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आप एक्सपर्ट से इलाज करवाने के साथ कुछ बातों का खास ध्यान रख सकते हैं। ताकि जल्दी रिकवरी होने में मदद मिले। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

पूरा आराम लें

डेंगू में मरीज की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि वे पूरा आराम लें। आराम करने व पर्याप्त नींद लेने से उसे जल्दी रिकवरी होने में मदद मिलती है।

भरपूर पानी पीएं

रोगी को रोजाना 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर पानी ज्यादा पीने का मन ना करें तो आप मरीज को बिना चीनी मिलाकर ताजे फलों का जूस पिला सकते हैं। इसके अलावा कम मिर्ची व मसालों से तैयार सूप पिला सकते हैं। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा तरह पदार्थ का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

इन चीजों को करें डाइट में शामिल...

 

विटामिन सी से भरपूर चीजें

डेंगू से जल्दी रिकवरी पाने के लिए डेली डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करें। इसके लिए अमरूद, नींबू, आंवला, कीवी, संतरा, अनानास आदि का सेवन करें।

अनार और पपीता

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, इस दौरान अनार और पपीता का सेवन करना फायदेमंद होता है।

सूप व खिचड़ी

वेजिटेबल सूप व खिचड़ी का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर में गर्माहट आती है। इसके अलावा ये बेहद हल्की व आसानी से पचाने वाली होती है।

PunjabKesari

छाछ

इस दौरान छाछ का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसके साथ पाचन तंत्र व इम्यूनिटी मजबूत होती है।

ये चीजें खाने से बचें...

 

गेहूं की रोटी

डेंगू में गेहूं की रोटी खाने से बचना चाहिए। इस दौरान डॉक्टर ज्वार की रोटी खाने की सलाह देते हैं। असल में यह पचाने में आसान होती है।

प्रोसेस्ड या फास्ट फूड

प्रोसेस्ड या फास्ट फूड बेहद भारी व अनहैल्दी होता है। ये पचाने में मुश्किल होता है।

PunjabKesari

मीठी चीजों से रखें दूर

डेंगू में ज्यादा मीठा खाने से रिकवरी होने में देरी होती है।

ये देसी नुस्खे भी आएंगे काम...

 

पपीते के पत्ते का रस

दिन में 2 से 3 बार पपीते के पत्ते का रस पीने से प्लेटलेट्स बनने में मदद मिलती है। इसका स्वाद कड़वा लगने पर आप इसमें थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।

गिलोय

गिलोय (गुडुची) के रस के साथ आंवला और व्हीट ग्रास जूस मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। प्लेटलेट्स में सुधार करने में मदद मिलती है।

डेंगू से ठीक होने के बाद भी करें ये काम...

तरल पदार्थों का करें सेवन

डेंगू से ठीक होने के बाद भी डेली डाइट में छाछ, नारियल पानी, सौंफ का पानी, बिना चीनी के ताजे फलों के रस, सूप, सादा पानी का सेवन करें।

PunjabKesari

धूप में व्यायाम करें

रोजाना 20-30 मिनट तक धूप में एक्सरसाइज व योगा करें। इससे आपको विटामिन डी मिलेगा। साथ ही कमजोरी, थकान दूर होगी।

सफेद चीनी से बनाएं

सफेद चीनी खाने से बचें। डेली डाइट में साधा भोजन शामिल करें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

. पूरी बाजू व टांग के कपड़े पहनें
. साफ-सफाई का रखें ध्यान
. घर के अंदर, बाहर कहीं भी पानी इक्ट्ठा ना होने दें
. कीटनाशक का इस्तेमाल करें

 

Related News