25 APRTHURSDAY2024 6:48:05 AM
Nari

Rose Day Special: पार्टनर को दें राशि के हिसाब से फूल

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 06 Feb, 2020 11:26 AM
Rose Day Special: पार्टनर को दें राशि के हिसाब से फूल

वैलेंटाइन वीक यानि प्यार भरा सप्ताह कल से शुरू हो जाएगा। इस वीक के पहले दिन में रोज डे मनाया जाता है। हर कोई अपने पार्टनर या स्पेशल वन को गुलाब देकर, उसे विश करके इस दिन कुछ खास बनाने की कोशिश करता है। वैसे तो सभी इस खास दिन पर लाल रंग का गुलाब देना बेस्ट समझते है। मगर आप अपने पार्टनर को उनकी राशि के हिसाब से गुलाब देकर भी अपने प्यार का इजहार कर सकते है।  तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपको कौन से रंग का गुलाब अपने पार्टनर को देना चाहिए। ताकि आपके साथ उनका रिश्ता और भी गहरा व मजबूत बन सके। 

मेष राशि

मेष राशि की लड़कियों को अपने लव पार्टनर को पिंक कलर का रोज देना अच्छा होगा। ये गुलाब किसी को पसंद करने और उनकी  तारीफ  करने के लिए दिया जाता है। ऐसे में अपने जीवनसाथी के साथ करीबी दोस्तों को भी आप गुलाबी रंग का रोज दे सकते है। 

Image result for pink rose,nari

वृषभ राशि

इन्हें पार्टनर को पीले रंग का गुलाब या बुके देना चाहिए। यह रंग किसी भी रिश्ते और दोस्ती की पहली सीढ़ी माना जाता है। ऐसे में नए रिलेशनशिप को शुरू करना चाहते है तो जिसे आप पसंद करते है उन्हें येलो कलर का गुलाब दें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि की लड़कियों को अपने स्पेशल वन को नीले रंग का गुलाब देना अच्छा होगा। वैसे तो इस कलर का गुलाब नैचुरली होता नहीं है इसे बनवाया जाता है। यह आपके रिश्ते में शांति और सौम्यता देने का काम करेगा। 

Image result for blue  rose pic,nari

कर्क राशि 

इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को लाइट ओरेंज कलर का फूल दे सकते है। यह आपकी फीलिंग्स को बयां करने का अच्छा स्त्रोत है। 

सिंह राशि

इस राशि के लोग इस खास दिन को पार्टनर को ग्रीन कलर का रोज देकर सेलिब्रेट करें। हरा रंग खुशहाली, सुख और संपत्ति का प्रतीक माना जाता है।

कन्या राशि

आप जिससे भी सच्चा प्यार करते हैं । उन्हें इस बात का एहसास कराने के लिए लाल रंग का गुलाब या बुके गिफ्ट करें।

Image result for rose day special couple pic,nari

तुला राशि

इस राशि की लड़कियां अपनी फीलिंग्स को बयां करने के लिए पार्टनर को संतरी या नारंगी रंग का गुलाब दें।

वृश्चिक राशि 

आप अपने स्पेशल वन को बैंगनी कलर का गुलाब दें। इसके अलावा लैवेंडर गुलाब पहली नजर के प्यार का इजहार करने के लिए दिया जाता है। अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं और अपने दिल की बात कह नहीं पा रहे हैं तो जिन्हें आप पसंद करते हैं उन्हें बैंगनी रंग के गुलाब दें।

धनु राशि

रोज डे के अवसर पर पार्टनर को वाइट या रेड कलर का गुलाब दें। आप चाहे तो उन्हें गुलाब का बुके भी गिफ्ट कर सकते हैं। जहां सफेद रंग प्यार में शुद्धता, मासूमियत दर्शाता है वहीं लाल रंग गहरे प्यार को। 

Image result for rose day  pic,nari

मकर राशि

मकर राशि की लड़कियां को पार्टनर की खुशी के लिए उन्हें पीच या लाइट ऑरेंज गुलाब दें। यह दोनों रंग प्यार का इजहार और उसमें मजबूती लाने के लिए एकदम परफेक्ट है।

कुंभ राशि

इस राशि की लड़कियों को अपने पार्टनर को ग्रीन कलर का गुलाब का फूल  देना चाहिए। आप अपने पार्टनर, फ्रैंड्स और  किसी खास को गिफ्ट भी दे सकते है। यह आपके रिश्ते को और भी गहरा बनाने का काम करेगा। 

मीन राशि

इस राशि की लड़कियों को अपने जीवनसाथी और दोस्तों को पीले रंग का गुलाब देना चाहिए। ये आपकी फीलिंग उनके आगे जाहिर करने के साथ खुशी  का एहसास भी कराएगा। 

Image result for yellow rose pic,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News